व्हाट्सऐप से नए साल पर भेजे गए 14 अरब से ज्यादा मैसेज

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2017 16:44 IST
नए साल के मौके पर भारत में व्हाट्सऐप के जरिए 14 बिलियन मैसेज भेजे गए। व्हाट्सऐप पर भेजे गए मैसेज में 34 प्रतिशत हिस्सेदारी तस्वीरें, जिफ़ इमेज, वीडियो और वॉयस मैसेज का रहा। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

व्हाट्सऐप ने कहा कि, नए साल के मौके पर व्हाट्सऐप पर भेजे गए मैसेज की संख्या ने अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले दिवाली के मौके पर एक दिन में 8 बिलियन मैसेज भेजे गए थे।

व्हाट्सऐप के मुताबिक, 3.1 एक दिन में 3.1 बिलियन तस्वीरें, 700 मिलियन जिफ़ इमेज और 610 मिलियन वीडियो भेजे गए। भारत में व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या 16 करोड़ से ज्यादा है।

ख़ास बात है कि, व्हाट्सऐप ने हाल ही में जिफ़ इमेज फ़ीचर की शुरुआत की थी। व्हाट्सऐप के आईओएस प्लेटफॉर्म पर यह फ़ीचर पिछले साल नवंबर में जबकि एंड्रॉयड पर दिसंबर में लॉन्च किया गया था। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड में हाल ही में स्ट्रीम वीडियो शेयरिंग का फ़ीचर भी मिला था। इस फ़ीचर की मदद से वीडियो को डाउनलोड करने से पहले ही देखा जा सकता है।

पिछले महीने, एक बड़े नए फ़ीचर को व्हाट्सऐप के आईफोन बीटा ऐप में देखा गया था। इस फ़ीचर में भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के अलावा एडिट भी कर सकते हैं। कई दूसरे मैसेजिंग ऐप में भी इस तरह के फ़ीचर उपलब्ध हैं। इसके अलावा आर्काइव फाइल को प्रिव्यू करने का फ़ीचर भी देखा गया था।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज़ फोन के पुराने वर्ज़न में 31 दिसंबर से सपोर्ट करना बंद कर दिया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp India, Apps, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Canon ने भारत में लॉन्च किया धांसू Canon EOS R6V कैमरा, साथ में पावर जूम लेंस भी, ऐसे करेगा फोटोग्राफी में मदद
  2. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  3. एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! जानें क्या है सिम-स्वैप और फिशिंग स्कैम, कैसे करें बचाव
  4. Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft Windows 11 की स्पीड बढ़ाने के लिए लाएगी macOS वाला तरीका, तेजी से खुलेंगे ऐप्स!
  2. क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
  3. iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  4. Google Pay में UPI पिन भूल गए हैं तो बिना डेबिट कार्ड ऐसे कर पाएंगे रीसेट, जानें प्रक्रिया
  5. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. Vivo, Realme के सस्ते स्मार्टफोन भारत में होंगे लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh तक बैटरी!
  7. MakeMyTrip लाई AI ट्रैवल असिस्टेंट Myra 2.0, अब एक वॉयस कमांड में बुकिंग का सारा झंझट खत्म!
  8. एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! जानें क्या है सिम-स्वैप और फिशिंग स्कैम, कैसे करें बचाव
  9. Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
  10. बच्चों के लिए Instagram में बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, पैरेंट्स को मिलेंगे नए कंट्रोल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.