WhatsApp में मिलेगा नया फेवरेट टैब, स्पीड डायल में जोड़ पाएंगे कॉन्टैक्ट

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को एक स्पेसिफिक ऑर्डर में कॉन्टैक्ट्स ऐड करने, री-ऑर्डर करने और हटाने की सुविधा देगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 12:47 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp एक फेवरेट टैब को इंटीग्रेटेड करने पर काम कर रहा है।
  • एक नई रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है।
  • यह फीचर एंड्रॉइड 2.24.7.18 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा में देखा गया था।

WhatsApp फेवरेट टैब को इंटीग्रेटेड करने पर काम कर रहा है।

Photo Credit: Pexols/Anton

WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स को एक स्पेसिफिक ऑर्डर में कॉन्टैक्ट्स ऐड करने, री-ऑर्डर करने और हटाने की सुविधा देगा। फेवरेट फीचर को एंड्रॉइड के लिए वॉट्सऐप के नए बीटा वर्जन में देखा गया था। उम्मीद है कि यह यूजर्स को आसान एक्सेस के लिए कॉन्टैक्ट को स्पीड डायल सेट करने की सुविधा देगा। यह फीचर वर्तमान में नजर नहीं आ रहा है इसलिए बीटा टेस्टर्स इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, लेकिन यह आगामी अपडेट में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

नए फीचर की जानकारी वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर WABetaInfo द्वारा दी गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म सेटिंग्स मीनू के अंदर एक फेवरेट टैब को इंटीग्रेटेड करने पर काम कर रहा है। यह फीचर एंड्रॉइड 2.24.7.18 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा में देखा गया था। ऐप के कोड के अंदर मौजूद होने के बावजूद यह नजर नहीं आता है और बीटा प्रोग्राम में शामिल हुए यूजर्स इसे नहीं देख पाएंगे। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया है कि वर्तमान में समान प्रतिबंधों के चलते इस फीचर का पता नहीं लगाया जा सका है।

पब्लिकेशन द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के आधार पर नया सेटिंग ऑप्शन अकाउंट और प्राइवसी ऑप्शन के बीच मौजूदृ था। फेवरेट का एक नया ऑप्शन अब ऐड, री-ऑर्डर और रिमूव डिटेल्स के साथ नजर आ रहा है। सेटिंग खोलने पर एक नई स्क्रीन में बताया गया है कि वॉट्सऐप पर उन लोगों और ग्रुप को सर्च करना बनाया गया है। हालांकि इस फीचर के बारे में बहुत कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यूजर्स स्पीड-डायल जैसा इंटरफेस बनाने के लिए अपने फेवरेट कॉन्टैक्ट को ऐड कर पाएंगे, जहां उन लोगों को तुरंत मैसेज भेज सकते हैं।

हालांकि, यह फीचर यूजर की इच्छा पर निर्भर करता है तो यह कई यूजर्स के लिए गैरजरूरी हो सकता है। स्क्रीनशॉट के आधार पर यह फीचर दो अलग-अलग स्क्रीन (होम स्क्रीन > सेटिंग्स > फेवरेट) के नीचे छिपा हुआ है, जिससे इसका इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाएगा। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप का वर्तमान इंटरफेस ऑटोमैटिक तौर पर उन चैट को ऊपर रखता है जहां मैसेज हाल ही में शेयर किए गए थे।
Advertisement

इसके अलावा यूजर्स के पास आसान एक्सेस के लिए चैट को टॉप पर पिन करने का ऑप्शन भी है। मौजूदा मैकेनिज्म और फीचर फेवरेट कॉन्टैक्ट और सबसे ज्यादा बार इंटरैक्ट किए जाने वाले कॉन्टैक्ट दोनों को बनाए रखने के लिए तैयार हैं। यह उन यूजर्स के लिए भी जरूरी हो सकता है जो उन कॉन्टैक्ट की एक अलग लिस्ट रखना चाहते हैं जिन तक वे बार-बार नहीं पहुंचते हैं लेकिन कुछ मामलों के लिए आसान एक्सेस हैं। अगर वॉट्सऐप इस फीचर को रोल आउट करता है तो इस पर ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Features, WhatsApp beta, Android

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.