WhatsApp से हर किस्म की फाइल शेयर करना संभवः रिपोर्ट

ऐसा लगता है कि अब व्हाट्सऐप ने तय कर लिया है कि उसके यूज़र को अब किसी भी फाइल को साझा करने के लिए जुगाड़ नहीं लगाना पड़ेगा।

WhatsApp से हर किस्म की फाइल शेयर करना संभवः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • भी किस्म के फाइल को ट्रांसफर करने की टेस्टिंग हो रही है
  • यह टेस्टिंग एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन पर चल रही है
  • यह सुविधा फिलहाल सीमित यूज़र के लिए ही उपलब्ध है
विज्ञापन
हम और आप अब तक व्हाट्सऐप का इस्तेमाल फोटो, वीडियो, वर्ड डॉक्यूमेंट और पीडीएफ फाइल साझा करने के लिए करते रहे हैं। जिनफाइल के लिए WhatsApp में सपोर्ट नहीं मौज़ूद है, उनके लिए यूज़र को सबसे पहले फाइल को क्लाउड पर अपलोड करना पड़ता है। फिर डाउनलोड करने के लिए लिंक साझा करना पड़ता था। वैसे, कुछ और उपाय भी हैं। आप चाहें तो थर्ड पार्टी ऐप के ज़रिए इन खास किस्म को फाइल को किसी के साथ साझा कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि अब व्हाट्सऐप ने तय कर लिया है कि उसके यूज़र को अब किसी भी फाइल को साझा करने के लिए जुगाड़ नहीं लगाना पड़ेगा।

जानकारी मिली है कि कंपनी सभी किस्म के फाइल को ट्रांसफर करने की टेस्टिंग कर रही है। यह टेस्टिंग एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन पर चल रही है और यह सुविधा फिलहाल सीमित यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। नए फ़ीचर के आने के बाद WhatsApp के ज़रिए किसी भी किस्म के फाइल को शेयर करना चुटकियों का खेल हो जाएगा।

डब्ल्यूएबीटाइंफो ने इस रोल आउट की जानकारी दी है। दावा किया है कि भारत, जापान, कुवैत और श्रीलंका के कुछ यूज़र इस फ़ीचर को इस्तेमाल कर पा रहे हैं। लेकिन कई यूज़र अब भी इस फ़ीचर को इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उम्मीद है कि WhatsApp पर आने वाले समय से इस फ़ीचर को हर किसी के लिए रोल आउट कर देगा। व्हाट्सऐपबीटाइंफो का कहना है कि आईओएस, वेब और एंड्रॉयड पर फाइल साझा करने की सीमा क्रमशः 128, 64 और 100 एमबी है।

इस नए फ़ीचर के बाद यूज़र अलग-अलग वीडियो फॉर्मेट, एमपी3 गाने व एपीके फाइल को भी व्हाट्सऐप के ज़रिए दूसरे शख्स को भेज सकेंगे। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि साझा किए जाने वाले फाइल की सुरक्षा जांच के लिए WhatsApp ने कौन सी व्यवस्था बनाई है। इस टिप्सटर ने यह भी बताया है कि व्हाट्सऐप की मदद से आप बिना कंप्रेस किए हुए अच्छी क्वालिटी वाले वीडियो और फोटो भेज पाएंगे। हालांकि, इसकी भी एक सीमा है जिस वजह से ऊंची क्वालिटी के लंबे वीडियो को आप शायद ही शेयर कर पाएं। माना जा रहा है कि ऐसा व्हाट्सऐप के सर्वर पर दबाव कम रखने के लिए किया गया है।

इससे पहले पता चला था कि व्हाट्सऐप पर जल्द ही रीकॉल फ़ीचर आएगा। इसकी मदद से यूज़र किसी भी भेजे हुए मैसेज को डिलीट कर पाएंगे। इसके अलावा व्हाट्सऐप वेब पर नए स्टेटस फ़ीचर को भी लाने की तैयारी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »