• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में जल्द जुड़ सकता है 'क्यूआर कोड' फीचर, जानें इसके बारे में

WhatsApp में जल्द जुड़ सकता है 'क्यूआर कोड' फीचर, जानें इसके बारे में

Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने एंड्रॉयड ऐप में जल्द एक नए फीचर को देने की तैयारी में है। जानें इसके बारे में।

WhatsApp में जल्द जुड़ सकता है 'क्यूआर कोड' फीचर, जानें इसके बारे में

WhatsApp में जल्द जुड़ सकता है 'क्यूआर कोड' फीचर, जानें इसके बारे में

ख़ास बातें
  • WhatsApp ने क्यूआर कोड इंटीग्रेशन को नहीं किया है कंफर्म
  • आने वाले समय में ऐनेबल हो सकता है क्यूआर कोड फीचर
  • व्हाट्सऐप में आ सकता है Share Contact Info via QR फीचर
विज्ञापन
Facebook का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने एंड्रॉयड ऐप में जल्द एक नए फीचर को देने की तैयारी में है। WhatsApp एक नए क्यूआर कोड शॉर्टकट फीचर पर काम कर रही है। कुछ समय पूर्व एक रिपोर्ट में कहा गया था कि WhatsApp अपने ऐप में क्यूआर कोड बटन देने को लेकर काम कर रही है। इस फीचर को सबसे पहले पिछले साल नवंबर में रिपोर्ट किया गया था और यह फीचर अभी तक बीटा टेस्टर के लिए भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। अन्य ऐप्स जैसे कि LinkedIn और Instagram पहले से क्यूआर कोड आधारित फीचर प्रदान कर रहे हैं।

WhatsApp बीटा ट्रैकर WABetaInfo द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट के अनुसार, व्हाट्सऐप बीटा के एंड्रॉयड वर्जन 2.19.189 में QR Code शॉर्टकट दिया गया है। स्क्रीनशॉट में केवल क्यूआर कोड लिखा नज़र आ रहा है, साथ ही इस बात का संकेत मिला है कि WhatsApp यूज़र क्यूआर कोड को स्कैन और शेयर कर सकेंगे।
oqp7gb54

WhatsApp एंड्रॉयड के बीटा वर्जन में मिली "QR Code शॉर्टकट" की झलक
Photo Credit: Twitter/ WABetaInfo

ऐसा कहा जा रहा है कि WhatsApp आने वाले समय में इस फीचर को ऐनेबल कर सकती है, हालांकि यह फीचर अभी व्हाट्सऐप बीटा के लेटेस्ट वर्जन में दिखाई नहीं दिया है। पिछले साल नवंबर में सबसे पहले पता चला था कि कंपनी "शेयर कॉन्टेक्ट इंफो via क्यूआर" फीचर पर काम कर रही है। इस फीचर का इस्तेमाल कर यूजर खुद की जानकारी (कॉन्टेक्ट इन्फॉर्मेशन) क्यूआर (QR) कोड के जरिए आसानी और तेजी से शेयर कर सकेंगे।

मई में कहा गया था कि यह फीचर व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 2.19.151 का हिस्सा है, लेकिन इसे अभी तक यूज़र के लिए जारी नहीं किया गया है। WhatsApp के बीटा वर्जन 2.19.151 में स्टेटस को फेसबुक स्टोर पर लगाने के विकल्प की भी झलक मिली थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for Android, WhatsApp QR code, WhatsApp

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »