• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp में जल्द जुड़ सकता है अनूठा फीचर, अपने आप डिलीट होंगी मीडिया फाइल्स

WhatsApp में जल्द जुड़ सकता है अनूठा फीचर, अपने आप डिलीट होंगी मीडिया फाइल्स

पिछले महीने, एंड्रॉयड के लिए ज़ारी व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न 2.20.197.10 में एक्सपायरी मैसेज फीचर के संकेत देखने को मिले थे। इस फीचर के इनेबल होते ही 7 दिन पुरानी चैट अपने आप गायब हो जाएगी।

WhatsApp में जल्द जुड़ सकता है अनूठा फीचर, अपने आप डिलीट होंगी मीडिया फाइल्स

Expiring Messages का विस्तार है ‘Expiring Media’

ख़ास बातें
  • Expiring Messages के बाद ‘Expiring Media’ पर चल रहा है काम
  • ‘Expiring Media’ फीचर में गायब हो जाएंगी भेजी मीडिया फाइल्स
  • नए फीचर के लिए व्हाट्सऐप पेश करेगी टाइमर आइकन
विज्ञापन
WhatsApp इन दिनों Expiring Media नामक नए फीचर पर काम कर रहा है, इस फीचर के तहत यूज़र्स के चैट छोड़ते ही प्राप्त की गई तस्वीरें, वीडियो व जीआईएफ जैसी मीडिया फाइल एक व्यू के बाद खुद-ब-खुद चैट से गायब हो जाएंगी। माना जा रहा है कि यह लेटेस्ट फीचर Expiring Messages फीचर का ही विस्तार है, जिस पर इंस्टेंट मैसेजिंग कंपनी पिछले कुछ समय से काम कर रही है। एक्सपायरी मीडिया के साथ व्हाट्सऐप यूज़र्स अस्थायी रूप से दूसरे यूज़र्स को फोटो वीडियो भेज सकेंगे।

WhatsApp फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने कुछ स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं, जिसमें इस फीचर के इस्तेमाल को देखा जा सकता है। एक स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि यह फीचर एक समर्पित टाइमर बटन के जरिए एक्सेस के लिए उपलब्ध होगा। यूज़र्स को अपनी चैट में मीडिया फाइल एड करने के बाद उस बटन पर टैप करना होगा। अन्य स्क्रीनशॉट के अनुसार, सिलेक्ट मीडिया कॉन्टेंट एक्सपायरेशन को इनेबल करेगा।
 
whatsapp

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सपायरिंग मीडिया फीचर इनेबल तस्वीरें व वीडियो जिस यूज़र को भेजी गई है, उसके चैट विंडो छोड़ते ही वो वीडियो व तस्वीर पूरी तरह से गायब हो जाएगी। यही नहीं, इसके अलावा, व्हाट्सऐप ने इस फीचर के जरिए भेजी गई मीडिया फाइल्स के लिए एक टाइमर आइकन भी पेश किया है, ताकि फाइल प्राप्त करने वाले यूज़र्स को मालूम चल सके कि भेजी गई फाइल लिमिटेड समय के लिए ही है चैट छोड़ते ही यह गायब हो जाएगी।

WABetaInfo ने उल्लेख किया कि यह नया फीचर शुरुआती स्टेज पर एंड्रॉयड यूज़र्स  के लिए डेवलप किया गया है, हालांकि इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूज़र्स को प्रदान किया जाएगा।
 
whatsapp

आपको बता दें, व्हाट्सऐप का एक्सपायरिंग मीडिया फीचर काफी हद तक Instagram की तरह ही है, जिसमें यूज़र्स के द्वारा डायरेक्ट मैसेज में भेजी गई फोटो व वीडियो अपने आप गायब हो जाती है। इंस्टाग्राम अपने यूज़र्स को ग्रुप मैसेज में भी मीडिया फाइल गायब करने की सुविधा देता है।

पिछले महीने, एंड्रॉयड के लिए ज़ारी व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न 2.20.197.10 में एक्सपायरी मैसेज फीचर के संकेत देखने को मिले थे। इस फीचर के इनेबल होते ही 7 दिन पुरानी चैट अपने आप गायब हो जाएगी। इस फीचर के रेफरेंस में साझा किए स्क्रीनशॉट में यह भी इशारा मिला है कि केवल चैट्स ही नहीं बल्कि एक्सपायरी मैसेज फीचर का इस्तेमाल करते हुए मीडिया फाइल्स भी चैट के साथ गायब हो जाएंगी। हालांकि, कुछ फोटो व वीडियो को एक्सपायर होने से पहले सेव किया जा सकता है।

गौरतलब है कि व्हाट्सऐप ने न तो एक्सपायरिंग मैसेज के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक की है और न ही एक्सपायरिंग मीडिया के बारे में कुछ बताया है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि इन नए फीचर्स को कब तक यूज़र्स तक पहुंचाया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp Expiring Media, WhatsApp for Android, WhatsApp
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »