यूके में नौकरी और फ्री वीजा का मौका, WhatsApp पर फैल रहे इस मैसेज की क्या है सच्चाई

अगर कोई WhatsApp यूजर उस पर क्लिक करता है तो उन्हें एक फेक डोमेन पर भेज दिया जाता है जो कि यूके वीजा और इमिग्रेशन वेबसाइट के तौर पर नजर आता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 10:42 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp का नया फिशिंग कैंपेन यूजर्स के साथ स्कैम कर रहा है।
  • WhatsApp स्कैम कोई नई बात नहीं है क्योंकि पहले ऐसे कई मामले सामने आए हैं।
  • वॉट्सऐप पर मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं।

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp का नया फिशिंग कैंपेन यूजर्स के साथ स्कैम कर रहा है। खासकर तौर पर यह यूके में काम करने के इच्छुक लोगों को टारगेट कर रहा है। नया स्कैम उन लोगों को फ्री वीजा और अन्य फायदे प्रदान कर रहा है जो सभी काम के लिए यूके जाना चाहते हैं। WhatsApp का नया स्कैम कथित तौर पर यूके सरकार का एक मैसेज होने का दावा कर रहा है। बताया जाता है कि यूजर्स को मैसेज प्राप्त हो रहे हैं जिसमें उन्हें बताया जा रहा है कि यूके को 2022 में 132, 000 से ज्यादा अतिरिक्त वर्कर्स की जरूरत है और इसलिए सरकार एक रिक्रूटमेंट कैंपेन चला रही है, जिसमें 186,000 से ज्यादा वैकेंसी मौजूद हैं।

जैसा कि मालवेयरबाइट्स द्वारा रिपोर्ट किया गया है कि वॉट्सऐप यूजर्स को कथित तौर पर उनके मोबाइल ऐप पर मैसेज आ रहा है, जिसमें एक फ्री वीजा और अन्य फायदों की पेशकश की जा रही है। यह खासकर उन लोगों के लिए है जो कि काम के लिए यूके जाने के इच्छुक हैं। इस स्कैम में वॉट्सऐप यूजर्स को मैसेज भेजना और उन्हें बताना शामिल है।
Advertisement

अगर कोई यूजर उस पर क्लिक करता है तो उन्हें एक फेक डोमेन पर भेज दिया जाता है जो कि यूके वीजा और इमिग्रेशन वेबसाइट के तौर पर नजर आता है। इसके अलावा, विदेशियों को "यूनाइटेड किंगडम में पहले से मौजूद हजारों नौकरियों के लिए अप्लाई करने" के लिए कहा जा रहा है।

रिपोर्ट में दावा हो रहा है कि स्कैम में लिखा है कि "प्रोग्राम में ट्रैवल का खर्च, रहना, मेडिकल सुविधाएं शामिल हैं। आवेदक की आयु 16 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। बेसिक इंग्लिश बोलनी आनी चाहिए। प्रोग्राम के फायदों में इंस्टेंट वर्क परमिट, वीडा एप्लिकेशन एसिस्टेंट है। सभी देश के नागरिक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह उन सभी व्यक्तियों और छात्रों के लिए खुला है जो काम करना और स्टडी करना चाहते हैं। यहां अप्लाई करें।"
Advertisement

WhatsApp पर इस स्कैम से खुद को कैसे बचाएं
Advertisement
WhatsApp स्कैम कोई नई बात नहीं है क्योंकि पहले ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोगों का काफी पैसा लूट गया है। जैसा कि वॉट्सऐप पर मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इसलिए फ्रॉड का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्कैम से बचने का सबसे आसान और सबसे अच्छा तरीका है कि आप इस प्रकार की नोटिफिकेशन वाले और भरौसा दिलाने वाले मैसेज को नजरअंदाज करें जो आपको किसी विदेशी देश में नौकरी दिलाने या अधिक पैसे बचाने की बात करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Scam, WhatsApp Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.