व्हाट्सऐप से बिलों का भुगतान! जल्द आ सकता है यह फ़ीचर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2017 14:25 IST
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाटसऐप भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस में कदम रखने की योजना बना रहा है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप की यह दुनिया भर में पहली ऐसी सेवा होगी। कंपनी ने देश में डिजिटल ट्रांज़ेक्शन प्रमुख के पद के लिए विज्ञापन दिया है।

व्हाट्सऐप को भारत में कई सारे लोग इस्तेमाल करते हैं। और दुनिया भर में व्हाट्सऐप के एक बिलियन से ज्यादा यूज़र बेस में से कुल 200 मिलियन भारत से आते हैं। व्हाट्सऐप के लिए भारत सबसे बड़ा बाजार है।

न्यूज़ वेबसाइट द केन ने मंगलवार को अनाम सूत्र के हवाले से ख़बर दी कि, व्हाट्सऐप भारत में अगले छह महीनों के अंदर पर्सन-टू-पर्सन पेमेंट सर्विस लॉन्च करने पर काम कर रही है

व्हाट्सऐप की वेबसाइट पर नौकरी के लिए दिए गए विज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी एक टेक्नीकल और फाइनेंशिल पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार की तलाश में है, जो कि भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और भीम पेमेंट्स ऐप की समझ रखता हो। इन पेमेंट सर्विस से मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर पैसों का लेनदेन किया जाता है। भारत के लिए कंपनी को अपने डिजिटल ट्रांज़ेक्शन लीड की जरूरत है।
Advertisement

व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने एक फ्लैगशिप सरकारी प्रोग्राम के बारे में कहा कि देश में इंटरनेट आधारित सेवाओं को बढ़ावा देना उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि, ''व्हाट्सऐप के लिए भारत एक महत्वपूर्ण देश है और हम यह समझ रहे हैं कि हम डिजिटल इंडिया को बनाने में किस तरह अपना योगदान दे सकते हैं।'' प्रवक्ता ने ज़्यादा जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, ''हम इस परिकल्पना को साकार बनाने के लिए ऐसे ही उद्देश्य वाली कंपनियों के साथ काम कर सकते हैं और हम अपने यूज़र से भी लगातार फीडबैक ले रहे हैं।''
Advertisement

भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नवंबर में 500 रुपये और 1000 रुपये के बड़े नोट पर अचानक बैन लगाने के फैसले के बाद डिजिटल ट्रांज़ेक्शन में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई। उस समय देश की कुल करेंसी में 80 प्रतिशत हिस्सा इन्हीं नोटों का था।

फरवरी में, व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक, ब्रायन एक्टन ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि ऐप अभी भारत में डिजिटल पेमेंट की योजना के शुरुआती दौर में है और भारत की सरकार से इस बारे में बातचीत भी हुई थी।
Advertisement

पिछले हफ्ते ही स्वीडन के कम्युनिकेशंस ऐप ट्रूकॉलर ने देश में यूपीआई प्लेटफॉर्म आधारित एक मोबाइल पेमेंट सर्विस लॉन्च की। भारत में इस ऐप को बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp UPI, UPI, Unified Payments Interface, Telecom
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.