WhatsApp से अब पैसे भी भेज सकते हैं, शुरू हुआ UPI फीचर

इससे पहले व्हॉट्सऐप में यूपीआई का यह फीचर गिज़्मोटाइम्स पर देखा गया था। बता दें कि यह फीचर फिलहाल व्हॉट्सऐप बीटा के सीमत यूज़र को ही उपलब्ध हुआ है। यह फीचर चैट विंडो के अटैचमेंट वाले सेक्शन में दिया गया है। अब गैलरी, वीडियो, डॉक्यूमेंट वाली लिस्ट में यूपीआई का विकल्प भी जुड़ गया है। इसे क्लिक करते ही एक विंडो खुलती है, जहां बैंकों का विकल्प दिखने लगता है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 9 फरवरी 2018 15:27 IST
ख़ास बातें
  • अब व्हॉट्सऐप मैसेंजर से पैसे भेजना हुआ शुरू
  • जुलाई-अगस्त 2017 में आई थी यूपीआई फीचर लागू करने की खबर
  • अन्य कंपनियां भी यूपीआई फीचर की जल्द कर सकती हैं शुरुआत
अभी तक व्हॉट्सऐप से चैटिंग करने के अलावा तस्वीरें, वीडियो, डॉक्युमेंट और लोकेशन भेजने जैसे विकल्प मौज़ूद थे। अब इस मैसेंजर के ज़रिए आप पैसे भी भेज पाएंगे। एंड्रॉयड व आईओएस यूज़र के लिए व्हॉट्सऐप बीटा पर यूपीआई (यूनिवर्सल पेमेंट इंटरफेस) की शुरुआत हो गई है। इस फीचर के ज़रिए यूज़र व्हॉट्सऐप से पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। आईओएस के लिए यह व्हॉट्सऐप के वर्ज़न 2.18.21 व आईओएस के लिए 2.18.41 के साथ आया है। बता दें कि देश में व्हॉट्सऐप यूज़र की संख्या अच्छी खासी है। यूपीआई और व्हॉट्सऐप की जुगलबंदी को डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले व्हॉट्सऐप में यूपीआई  का यह फीचर गिज़्मोटाइम्स पर देखा गया था। बता दें कि यह फीचर फिलहाल व्हॉट्सऐप बीटा के सीमत यूज़र को ही उपलब्ध हुआ है। यह फीचर चैट विंडो के अटैचमेंट वाले सेक्शन में दिया गया है। अब गैलरी, वीडियो, डॉक्यूमेंट वाली लिस्ट में यूपीआई का विकल्प भी जुड़ गया है। इसे क्लिक करते ही एक विंडो खुलती है, जहां बैंकों का विकल्प दिखने लगता है।

इसके बाद आप अपने बैंक एकाउंट का इस्तेमाल कर यूपीआई से जुड़ सकते हैं। नए यूपीआई यूज़र को यहां अपना एक ऑथेंटिकेशन पिन बनाना होगा। साथ ही अगर आपने अभी तक इसे इस्तेमाल नहीं किया है तो सीधे यूपीआई या फिर बैंक के वेबसाइट या ऐप पर जाकर यूपीआई एकाउंट भी जेनरेट करना होगा।

फोनअरीना की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि व्हॉट्सऐप से पैसों का लेन-देन करने के लिए दोनों यूज़र (पैसे देने वाले और पैसे लेने वाले) के पास यह पेमेंट फीचर होना अनिवार्य है। इस फीचर को लेकर बैंक एकाउंट लिंक करने में आ रही दिक्कतों से जुड़ीं कुछ शिकायतें भी मिली हैं।

बता दें कि व्हॉट्सऐप में यूपीआई फीचर की चर्चा जुलाई 2017 से चल रही थी। यह फीचर पिछले साल अगस्त में भी देखा जा चुका है। जब से सरकार ने यूपीआई की घोषणा की है, सैमसंग, ज़ोमेटो, गूगल जैसी कंपिनियां इसे अपने हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ने को आतुर दिख रही हैं। व्हॉट्सऐप ने सबको 'पछाड़ते' हुए आखिरकार यह कर दिखाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Apple, Apps, India, Social, UPI, WhatsApp, WhatsApp Payments
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  2. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
  3. Apple के लिए बड़ा मार्केट बना भारत, iPhone की जोरदार डिमांड 
  4. Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
  5. IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
  6. अब 100 शहरों में मिनटों में डिलीवरी करेगा Amazon!
  7. मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! सरकार की बड़ी तैयारी, जानें क्या है NDMA का अलर्ट
  8. Amazon Great Summer Sale 2026: 8 मई से आ रही Amazon की बड़ी सेल, Samsung, Asus, Boat जैसे ब्रांड्स पर धांसू ऑफर्स
  9. सैमसंग ने पहली तिमाही में बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, मेमोरी चिप की जोरदार डिमांड 
  10. अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.