• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp पर बीटा यूज़र्स को हर पेमेंट पर मिल रहा है 51 रुपये का कैशबैक

WhatsApp पर बीटा यूज़र्स को हर पेमेंट पर मिल रहा है 51 रुपये का कैशबैक

यह भी बताया जा रहा है कि कैशबैक की यह राशि 51 रुपये पर फिक्स है, चाहे पेमेंट का अमाउंट 1 रुपये ही क्यों न हो।

WhatsApp पर बीटा यूज़र्स को हर पेमेंट पर मिल रहा है 51 रुपये का कैशबैक

WhatsApp Payments पर यह कैशबैक 1 रुपये से शुरू होने वाली पेमेंट पर मिल रहा है

ख़ास बातें
  • WhatsApp Payments पर चुनिंदा बीटा यूज़र्स को मिल रहा है कैशबैक
  • 1 रुपये की शुरुआती ट्रांस्फर पर भी मिल रहा है 51 रुपये का कैशबैक
  • फिलहाल इस फीचर के सभी यूज़र्स के लिए रिलीज़ हाने पर कोई स्पष्टता नहीं
विज्ञापन
WhatsApp उसके Payments फीचर का इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए कैशबैक फीचर रोलआउट कर रहा है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह फीचर व्हाट्सऐप पेमेंट्स के जरिए यूपीआई ट्रांजेक्शन (लेन-देन) पर यूज़र्स को कैशबैक ऑफर करता है। बताया जा रहा है कि इस फीचर को Android और iOS बीटा यूज़र्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। इस ऐप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार, कैशबैक सुविधा केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर के लिए ही उपलब्ध हो सकती है, जिसका मतलब है कि Payments का उपयोग करने वाले सभी यूज़र्स को कैशबैक प्राप्त नहीं होगा। फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि WhatsApp पर अन्य सभी यूज़र्स के लिए यह सुविधा कब शुरू की जाएगी।

WABetaInfo ने WhatsApp Payments पर कैशबैक आने की रिपोर्ट दी है। इसे वेबसाइट के एक भारतीय फॉलोअर विपिन (Vipin) ने देखा, जिसने पांच कॉन्टेक्ट को पैसे भेजने के बाद प्रत्येक पेमेंट पर 51 रुपये का एक फिक्स कैशबैक प्राप्त किया, यानी कुल 255 रुपये का कैशबैक। स्क्रीनशॉट व्हाट्सऐप का एक नोटिफिकेशन दिखाता है, जिसने यूज़र को कैशबैक प्राप्त करने के लिए बधाई दी है। वेबसाइट का मानना है कि यह एक सीमित प्रोमोशन हो सकता है ताकि अधिक यूज़र्स को व्हाट्सऐप पेमेंट्स की ओर आकर्षित किया जा सके।

इस बीच, फीचर ट्रैकर ने कहा कि व्हाट्सऐप पेमेंट्स कैशबैक फीचर केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए सक्षम है। कथित तौर पर कैशबैक को खुद से सक्षम करने का कोई तरीका नहीं है। इस फीचर का टेस्ट करने के लिए WhatsApp यूज़र्स का चयन कैसे करता है, इस पर भी कोई स्पष्टता नहीं है। हालांकि, ट्रैकर कैशबैक सुविधा प्राप्त करने की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए Play Store पर Android के लिए WhatsApp Beta और TestFlight पर iOS के लिए व्हाट्सऐप बीटा के लेटेस्ट वर्ज़न का उपयोग करने की सलाह देता है, जो वर्तमान में  Android के लिए 2.21.22.21 और iOS के लिए 2.21.220.14 है।

यह भी बताया जा रहा है कि कैशबैक की यह राशि 51 रुपये पर फिक्स है, चाहे पेमेंट का अमाउंट 1 रुपये ही क्यों न हो। इससे अलग, बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने भारत में अपने यूज़र्स के लिए पेमेंट स्टिकर का एक नया पैक पेश करने के लिए पांच भारतीय महिला कलाकारों के साथ सहयोग किया है। ये स्टिकर अनिवार्य रूप से मनी एक्सचेंज से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों पर बनाए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »