• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp यूजर्स को मिलेगी नई प्राइवेसी: बिना फोन नंबर शेयर किए कर पाएंगे चैट

WhatsApp यूजर्स को मिलेगी नई प्राइवेसी: बिना फोन नंबर शेयर किए कर पाएंगे चैट

यूजरनेम 3 से 30 कैरेक्टर्स के बीच हो सकता है और इसमें छोटे अक्षर, नंबर, अंडरस्कोर और डॉट्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

WhatsApp यूजर्स को मिलेगी नई प्राइवेसी: बिना फोन नंबर शेयर किए कर पाएंगे चैट

Photo Credit: Reuters

WhatsApp latest Update: WhatsApp बीटा वर्जन 25.17.10.70 में यह फीचर टेस्टिंग के लिए उपलब्ध

ख़ास बातें
  • iOS के WhatsApp बीटा वर्जन 25.17.10.70 में यह फीचर टेस्टिंग के लिए उपलब्ध
  • यूजर्स को अपनी पसंद का यूजरनेम सेट करने का ऑप्शन दिया जाएगा
  • यही नाम उन्हें दूसरों को दिखेगा
विज्ञापन
WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बड़ा अपडेट आने वाला है, जो यूजर प्राइवेसी को पूरी तरह बदल सकता है। अब तक अगर किसी से चैट करनी होती थी, चाहे ग्रुप में हो या किसी अनजान कॉन्टैक्ट से, तो आपका मोबाइल नंबर सामने वाले को दिखता ही था। लेकिन जल्द ही WhatsApp ऐसा फीचर ला रहा है जिससे आप बिना अपना नंबर दिखाए किसी से भी चैट कर सकेंगे। यानी Telegram और Signal जैसे ऐप्स की तरह, अब WhatsApp भी यूज़रनेम बेस्ड चैटिंग को सपोर्ट करने वाला है।

इस फीचर की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo की एक रिपोर्ट से सामने आई है, जिसने बताया कि iOS के WhatsApp बीटा वर्जन 25.17.10.70 में यह फीचर टेस्टिंग के लिए शामिल किया गया है। इसमें यूजर्स को अपनी पसंद का यूजरनेम सेट करने का ऑप्शन दिया जाएगा और यही नाम उन्हें दूसरों को दिखेगा। यानी अगर आप किसी नए कॉन्टैक्ट से चैट शुरू करते हैं, या किसी ग्रुप में किसी अनजान व्यक्ति से बात करते हैं, तो वह सिर्फ आपका यूजरनेम देख पाएगा, आपका मोबाइल नंबर नहीं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूजरनेम 3 से 30 कैरेक्टर्स के बीच हो सकता है और इसमें छोटे अक्षर, नंबर, अंडरस्कोर और डॉट्स का इस्तेमाल किया जा सकेगा। WhatsApp इस फीचर को “इंडिविजुअल प्राइवेसी” बढ़ाने के लिए ला रहा है, ताकि यूजर खुद तय कर सके कि उनकी पहचान सामने वाले को किस हद तक दिखनी चाहिए।

अब तक WhatsApp हमेशा फोन नंबर से जुड़े आइडेंटिटी सिस्टम पर टिका रहा है। लेकिन जैसे-जैसे प्राइवेसी को लेकर यूज़र्स की मांग बढ़ रही है, Meta अब WhatsApp में भी नए लेयर ऑफ कंट्रोल्स जोड़ रहा है। इस फीचर के आने से WhatsApp उन यूजर्स के लिए और भी सेफ हो जाएगा जो प्रोफेशनल, पब्लिक या ग्रुप इंटरेक्शन करते हैं और हर किसी को अपना नंबर नहीं दिखाना चाहते।

हालांकि अभी यह फीचर पब्लिक रिलीज के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जैसे ही इसका टेस्टिंग फेज पूरा होगा, इसे Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। WhatsApp ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट तो नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इस साल के सेकंड हाफ में सभी यूजर्स को मिलने की उम्मीद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »