• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Telegram दुनिया में सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला ऐप बना, TikTok, Signal, Facebook, Whatsapp को पछाड़ा

Telegram दुनिया में सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला ऐप बना, TikTok, Signal, Facebook, Whatsapp को पछाड़ा

Telegram को मिले कुल डाउनोड में भारत की हिस्सेदारी 24 पर्सेंट है। सेंसर टावर (Sensor Tower) के लेटेस्ट डाटा से इस बात का खुलासा हुआ है।

Telegram दुनिया में सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला ऐप बना, TikTok, Signal, Facebook, Whatsapp को पछाड़ा

मैसेजिंग ऐप Telegram को पिछले महीने जनवरी 2021 में कुल 6.3 करोड़ डाउनोड मिले हैं।

ख़ास बातें
  • Telegram को जनवरी 2021 में सबसे ज्यादा डाउनलोड भारत में किया गया है
  • व्हाट्सएप इस लिस्ट में तीसरे से पांचवे नंबर पर खिसक गया है
  • इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर Tiktok का नाम है
विज्ञापन
Whatsapp को पछाड़ Telegram जनवरी 2021 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले नॉन गेमिंग ऐप में नंबर वन बन गया है।Telegram को मिले कुल डाउनोड में भारत की हिस्सेदारी 24 पर्सेंट है। सेंसर टावर (Sensor Tower) के लेटेस्ट डाटा से इस बात का खुलासा हुआ है। मैसेजिंग ऐप Telegram को पिछले महीने कुल 6.3 करोड़ डाउनोड मिले हैं। ऐसे में इस हिसाब से भारत में जनवरी में टेलीग्राम को 1.5 करोड़ नए यूजर्स मिले हैं। Whatsapp की भारत में नई प्राइवेसी पॉलिसी के बाद लोग खफा है और इसलिए दूसरे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे Telegram और Signal पर स्विच कर रहे हैं। इसी कारण अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Telegram और Signal पर यूजर्स बढ़ रहे हैं।
  
Whatsapp को अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी के चलते नुकसान उठाना पड़ रहा है। जनवरी में सबसे ज्यादा डाउनोलड होने वाले ऐप्स में टेलीग्राम के बाद टिकटॉक (TikTok), सिग्नल (Signal) और फेसबुक (Facebook) का नंबर है। व्हाट्सएप सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली लिस्ट में पांचवी पोजिशन पर चला गया है। इससे पहले व्हाट्सएप इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर था।Telegram को भारत के बाद सबसे ज्यादा इंस्टॉलेशन बेस इंडोनेशिया से मिला है। टेलीग्राम को मिले कुल डाउनलोड में इंडोनेशिया की हिस्सेदारी 10 पर्सेंट है।

TikTok सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। टिकटॉक को जनवरी में 6.2 करोड़ डाउनलोड मिले हैं। इन डाउनलोड में चीन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 17 पर्सेंट है। इसके बाद अमेरिका की हिस्सेदारी 10 पर्सेंट का है। हालांकि TikTok को भारत में बैन किया गया है। भारत में पिछले साल TikTok को बैन किया गया था और अभी भी यह भारत में बैन है। भारत में इसके अलावा PUBG समेत 100 से ज्यादा चाइनीज ऐप्स को भी बैन किया गया था।

TikTok दिसंबर 2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप्स था। सेंसर टावर की रिपोर्ट के मुताबिक उस वक्त टिकटॉक टॉप फाइव की लिस्ट में भी शामिल नहीं था। लेकिन व्हाट्सएप की पॉलिसी के बाद जनवरी में टेलीग्राम को सबसे ज्यादा फायदा हुआ और वह सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप्स बन गया। जनवरी 2021 में नॉन गेमिंग ऐप्स में Instagram छठें नंबर पर आ गया है। इसके बाद Zoom, MX Taka Tak, Snapchat, और Messenger का नाम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »