• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp का एक और कमाल फीचर! वॉयस मैसेज की तरह भेज सकेंगे रियल टाइम Video मैसेज, ऐसे करता है काम

WhatsApp का एक और कमाल फीचर! वॉयस मैसेज की तरह भेज सकेंगे रियल टाइम Video मैसेज, ऐसे करता है काम

Whatsapp Video Message : यह फीचर भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आता है, जिसका मतलब है कि वीडियो मैसेज सिर्फ भेजने वाले और रिसीव करने वाले तक सीमित होगा।

WhatsApp का एक और कमाल फीचर! वॉयस मैसेज की तरह भेज सकेंगे रियल टाइम Video मैसेज, ऐसे करता है काम

Photo Credit: Whatsapp

नए फीचर का रोलआउट शुरू हो गया है। जल्‍द ही यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।

ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप ने किया नए फीचर का ऐलान
  • 60 सेकंड का रियल टाइम वीडियो मैसेज भेज सकेंगे यूजर्स
  • फीचर का रोलआउट शुरू हो गया है
विज्ञापन
वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर रोलआउट कर रहा है। मेटा के माल‍िकाना हक वाले प्‍लेटफॉर्म ने एक और नए फीचर का ऐलान कर दिया है। अब तक आपने वॉट्सऐप पर ऑडियो मैसेज भेजे होंगे। आने वाले दिनों में आप वीडियो मैसेज भी भेज और रिसीव कर पाएंगे। लोग 60 सेकंड तक के रियल-टाइम वीडियो मैसेज भेज सकेंगे। वॉट्सऐप ने कहा है कि यह फीचर भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ आता है, जिसका मतलब है कि वीडियो मैसेज सिर्फ भेजने वाले और रिसीव करने वाले तक सीमित होगा। नए फीचर का रोलआउट शुरू हो गया है। जल्‍द ही यह सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा।  

एक फेसबुक पोस्‍ट में मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग ने लिखा कि अपने वॉट्सऐप चैट्स में वीडियो मैसेज रिकॉर्ड और शेयर करने का फीचर जोड़ रहे हैं। यह वॉयस मैसेज के तरह ही आसान है और तुरंत सेंड हो जाता है। 



एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में वॉट्सऐप ने बताया है कि नए फीचर के जरिए यूजर्स अपने प्र‍ियजनों को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं, कोई अच्‍छी न्‍यूज या जरूरी जानकारी शेयर कर पाएंगे। 60 सेकंड में यूजर कोई भी जरूरी जानकारी वीडियो मैसेज के जरिए अपनों तक शेयर कर सकेगा। यह फीचर अभी रोलआउट हो रहा है। हालांकि यूजर्स Google Play Store या App Store पर वॉट्सऐप का लेटेस्‍ट वर्जन डाउनलोड करके इसे मैनुअली एक्सेस कर सकते हैं।

वॉट्सऐप पर वीडियो मैसेज भेजना बहुत आसान है। वीडियो मोड पर स्विच करने के लिए यूजर्स को टेक्‍स्‍ट फील्‍ड के दाईं ओर बने आइकन को टैप और होल्‍ड करना होगा। इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। जिसे वीडियो मैसेज मिलेगा, उसे वीडियो का साउंड तभी सुनाई देगा, जब वह मैसेज पर टैप करेगा।  

हाल में वॉट्सऐप ने एक और फीचर की घोषणा की थी। वॉट्सऐप पर जल्‍द 15 लोगों के साथ ग्रुप कॉल शुरू की जा सकेगी। पिछले साल वॉट्सऐप ने ऐलान किया था कि ग्रुप कॉल में 32 पार्टिसिपेंट्स हिस्‍सा ले पाएंगे, लेकिन सिर्फ 7 कॉन्‍टैक्‍ट्स के साथ ही ग्रुप कॉल शुरू की जा सकती थी। बाकी कॉन्‍टैक्‍ट्स बाद में ऐड करने पड़ते थे। अब इस लिमिट को बढ़ाया जा रहा है और 15 लोगों के साथ ग्रुप कॉल की शुरुआत हो सकेगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »