WhatsApp पर लौटा पुराना फीचर, क्या आपने किया इस्तेमाल?

WhatsApp ने पुराने About स्टेटस को आधुनिक Notes फीचर के रूप में वापस ला दिया है। नया About चैट में पिन होकर दिखेगा और एक दिन बाद अपने आप गायब हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 21 नवंबर 2025 16:08 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने About को Notes की तरह अपडेट किया
  • नया About चैट में पिन होकर दिखाई देगा
  • Notes 24 घंटे बाद ऑटो हट जाएंगे

Photo Credit: WhatsApp

WhatsApp धीरे-धीरे अपने पुराने फीचर्स को मॉडर्न रूप दे रहा है और अब बारी उस फंक्शन की है जिसे पुराने यूजर्स आज भी याद करते हैं, टेक्स्ट वाला स्टेटस, जो बाद में “About” बन गया था। एक दशक पहले WhatsApp पर फोटो-वीडियो स्टेटस जैसी चीजें नहीं थीं, लोग सिर्फ कुछ शब्द लिखकर ही अपना मूड, उपलब्धता या अपडेट शेयर कर देते थे। कंपनी अब उसी आइडिया को फिर से नई पैकेजिंग के साथ वापस ला रही है।

WhatsApp के लेटेस्ट ब्लॉग पोस्ट में प्लेटफॉर्म ने बताया है कि About को अब एक तरह से "Note" की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। यानी आप कोई छोटा सा टेक्स्ट, फ्रेज या इमोजी डालकर जल्दी से अपना स्टेटस शेयर कर सकते हैं, कुछ वैसा ही जैसा Instagram Notes पर देखा जाता है। खास बात यह है कि इस नया About अब चैट स्क्रीन में भी ऊपर पिन होकर दिखेगा और प्रोफाइल पर भी ज्यादा साफ नजर आएगा। किसी का About देखने पर सीधे चैट से ही रिएक्शन भेजने का ऑप्शन भी दिया गया है।

WhatsApp ने यह भी साफ किया है कि About notes एक दिन बाद अपने आप गायब हो जाएंगे, लेकिन चाहे तो आप इन्हें जल्दी हटने या ज्यादा देर टिके रहने के लिए सेटिंग्स से बदलाव कर सकते हैं। विजिबिलिटी कंट्रोल भी अपडेट हुए हैं, ताकि आप तय कर सकें कि आपके About नोट्स किसे दिखें, सिर्फ कॉन्टैक्ट्स, चुनिंदा लोग या और भी बड़ा सर्कल।

नया अपडेट रोलआउट होना शुरू हो गया है और कंपनी के मुताबिक यह फीचर इस हफ्ते से स्मार्टफोन्स पर धीरे-धीरे पहुंचने लगेगा। सेटिंग्स में जाकर यूजर्स नए ऑप्शन देख पाएंगे जैसे-जैसे अपडेट उपलब्ध होगा।

यानी WhatsApp ने उन यूजर्स को फिर से एक आसान तरीका दे दिया है जो स्टेटस में फोटो-वीडियो डालने के बजाय पुरानी तरह का सिंपल टेक्स्ट अपडेट पसंद करते थे। आगे चलकर ये छोटे About नोट्स रोजमर्रा की बातचीत को और हल्का-फुल्का और सीधे-सपाट बना सकते हैं।

Advertisement

WhatsApp का नया About Notes फीचर क्या है?

यह पुराना टेक्स्ट स्टेटस फीचर का मॉडर्न वर्शन है, जिसमें यूजर्स छोटा टेक्स्ट या इमोजी शेयर कर सकते हैं।

About Notes कितने समय तक दिखते हैं?

यह 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाते हैं, लेकिन सेटिंग्स में इसे कम या ज्यादा समय के लिए सेट किया जा सकता है।

नया About कहां दिखाई देगा?

About अब चैट के टॉप पर पिन होकर दिखेगा और यूजर प्रोफाइल पर भी ज्यादा स्पष्ट रूप से नजर आएगा।

Advertisement

क्या About Notes पर रिएक्शन भेज सकते हैं?

हां, यूजर्स किसी का About चैट में देखकर उस पर तुरंत रिएक्ट कर सकते हैं।

क्या आप तय कर सकते हैं कि आपका About कौन देखे?

हां, अपडेटेड विजिबिलिटी कंट्रोल से आप चुन सकते हैं कि About Notes कौन-कौन देख पाए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  5. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.