WhatsApp का फोटो और वीडियो के लिए जबरदस्त फीचर, आपको भी आएगा पसंद

WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स अपनी हालिया मीडिया फाइल ब्राउज कर पाएंगे।

WhatsApp का फोटो और वीडियो के लिए जबरदस्त फीचर, आपको भी आएगा पसंद

Photo Credit: Unsplash/Anton Be

WhatsApp मीडिया हब फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है।
  • यूजर्स अपनी रिसेंट मीडिया फाइल को ब्राउज कर पाएंगे।
  • नए फीचर में एक डेडिकेटेड मीडिया हब होगा।
विज्ञापन

WhatsApp कथित तौर पर एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स अपनी हालिया मीडिया फाइल ब्राउज कर पाएंगे। कुछ महीनों पहले आई WABetaInfo की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ था, जिसमें यूजर्स अपनी रिसेंट मीडिया फाइल को ब्राउज कर पाएंगे। इस नए फीचर में एक डेडिकेटेड मीडिया हब होगा जिससे यूजर्स अपनी चैट में शेयर किए गए सभी कंटेंट को एक ही सेंट्रलाइज लोकेशन पर आसानी से देख पाएंगे और मैनेज कर पाएंगे। वेब क्लाइंट के साइडबार में एक नए एंट्री पॉइंट के जरिए यह हब यूजर्स को अपनी चैट में शेयर किए गए सभी फोटो, वीडियो, GIF, डॉक्यूमेंट और लिंक को बिना किसी चैट को खोले ब्राउज करने की सुविधा देगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp अब कुछ यूजर्स के साथ नए मीडिया हब फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिससे बड़े स्तर पर रोलआउट से पहले अनुभव को बेहतर बनाया जा सके। यह फीचर वर्तमान में वेब क्लाइंट पर कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध है। कई प्लेटफॉर्म पर WhatsApp इकोसिस्टम को और ज्यादा आसान बनाने की कोशिश में WhatsApp Mac ऐप पर भी यही फीचर शुरू कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, लेटेस्ट अपडेट में Mac और वेब के लिए वॉट्सऐप में एक नया मीडिया हब है, जिससे यूजर्स को चैट में शेयर किए गए रिसेंट फोटो, वीडियो, लिंक और डॉक्यूमेंट को ब्राउज करने के लिए एक सेंट्रलाइज स्पेस मिलता है। दोनों प्लेटफॉर्म पर कुछ यूजर्स के लिए एक साथ जारी किया गया यह फीचर कई डिवाइस पर शेयर किए गए कंटेंट को मैनेज करने का आसान तरीका है।

WhatsApp एक नया सेंट्रलाइज मीडिया हब, जिसे यूजर्स द्वारा शेयर किए गए कंटेंट तक एक्सेस को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह फीचर चैट में शेयर की गई सभी हालिया मीडिया फाइल को एक लोकेशन पर प्रदान करता है। साइडबार में मौजूद एक बटन यूजर्स को हब को तुरंत खोलने की सुविधा देता है। नया हब वर्तमान में Mac और वेब क्लाइंट दोनों के लिए वॉट्सऐप पर उपलब्ध है, जो सभी डिवाइस पर एक इंटीग्रेटेड अनुभव प्रदान करता है।

मीडिया हब इंटरफेस यूजर्स की चैट में शेयर किए गए सभी रिसेंट मीडिया का एक साफ व्यू प्रदान करता है। हालांकि, यह फीचर सिर्फ फोटो और वीडियो ही नहीं दिखाता है, बल्कि यूजर्स अपनी चैट में शेयर किए गए सभी लिंक और डॉक्यूमेंट को भी ब्राउज कर सकते हैं। इससे कई चैट में स्क्रॉल किए बिना जरूरी फाइल खोजना आसान हो जाता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हब सिर्फ रिसेंट मीडिया कंटेंट दिखाता है और सबसे रेलेवेंट और अप टू डेट फाइल तक क्विक और बेहतर एक्सेस प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »