व्हाट्सऐप चैट में जल्द आएंगे नए फ़ीचर, दिखेगा एक नया टैब

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 2 मार्च 2017 18:01 IST
व्हाट्सऐप ने अपने विंडोज़ ऐप के बीटा यूज़र के लिए नए फ़ीचर पेश किए हैं। व्हाट्सऐप के विंडोज़ बीटा ऐप को 2.17.86 पर अपडेट करने के बाद आपको इंडिविज़ुअल चैट से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिलेगी। और इसके साथ ही किसी यूज़र ने कितनी मीडिया फाइल साझा की हैं, इसकी जानकारी भी मिल जाएगी। इसके अलावा एक नया साइज़ टैब भी है जिससे यूज़र को पता चल जाएगा कि किसके साथ चैट करने पर कितना स्पेस की खपत हो रही है और ऐप में किस चैट ने सबसे ज्यादा स्टोरेज लिया है।

विंडोज़ 10 मोबाइल और विंडोज़ फोन 8.1 के लिए व्हाट्सऐप बीटा अपडेट से ऐप में अब इंडिविज़ुअल चैट में और ज्यादा जानकारी मिलेगी। किसी चैट में जाने पर अब यूयज़र जान सकते हैं कि उन्होंने कितने टेक्स्ट मैसेज किए हैं और कितनी तस्वीरें व जिफ़ साझा किए हैं। इसके अलावा एक नया 'साइज़' टैब भी है जिससे किसी चैट में साझा की जाने वाली तस्वीरों और वीडयो के साइज़ की जानकारी मिल जाएगी। ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप स्पेस की कमी को पूरा करने के लिए ज्यादा जगह लेने वाली चैट को डिलीट करने में यूज़र की मदद करना चाहता है।
Advertisement

चेंजलॉग के मुताबिक, ''किसी चैट में क्लिक करने पर आपको विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। साइज़ टैब में आपको किसी तस्वीर या टेक्स्ट का साइज़ दिख जाएगा लेकिन उनकी संख्या नहीं।''

हालांकि, अभी ये सभी विकल्प बीटा टेस्टर के लिए ही उपलब्ध हैं और आप विंडोज़ स्टोर में जाकर बीटा यूज़र बन सकते हैं। लेटेस्ट बीटा अपडेट सिर्फ विंडोज़ 10 मोबाइल और विंडोज़ 8.1 यूज़र को ही सपोर्ट करेगी। व्हाट्सऐप बीटा यूज़र इन अपडेट को मैनुअली डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Advertisement

व्हाट्सऐप ने हाल ही में नए 'स्टेटस' फ़ीचर के साथ ऐप में बड़ा बदलाव किया था। यह फ़ीचर एक तरह से स्नैपचैट के फ़ीचर की तरह काम करता है और 24 घंटे के अंदर गायब हो जाता है। हालांकि, इसमें लोगों को फॉलो करने का कोई विकल्प नहीं है और आप सिर्फ व्हाट्सऐप पर मौज़ूद अपने कॉन्टेक्ट की तस्वीरें ही देख सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , whatsapp, Whatsapp Windows App, Whatsapp BEta, Apps, Microsoft, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.