• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp KBC Scam: 25 लाख की लॉटरी लगने का मैसेज हो रहा है वायरल, खुद को ऐसे बचाएं

WhatsApp KBC Scam: 25 लाख की लॉटरी लगने का मैसेज हो रहा है वायरल, खुद को ऐसे बचाएं

WhatsApp स्कैम कोई नई बात नहीं है क्योंकि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोगों ने पैसे गंवाए हैं। क्योंकि व्हाट्सऐप पर मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इसलिए स्कैमर्स का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

WhatsApp KBC Scam: 25 लाख की लॉटरी लगने का मैसेज हो रहा है वायरल, खुद को ऐसे बचाएं

WhatsApp स्कैम कोई नई बात नहीं है क्योंकि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोगों ने पैसे गंवाए हैं।

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर KBC स्कैम के मैसेज हो रहे हैं वायरल
  • देश के कई हिस्सों से शिकायतें आई हैं कि उन्हें ये मैसेज मिले हैं
  • 25 लाख रुपये की लॉटरी जीतने के नाम पर हो रहा है स्कैम
विज्ञापन
WhatsApp पर एक नया KBC स्कैम चल रहा है, जो संभावित टार्गेट को 25 लाख रुपये की लॉटरी देने का वादा कर रहा है। यदि आपको अपने व्हाट्सऐप नंबर पर एक मैसेज मिला है, जो इतना बड़ा इनाम देने का वादा कर रहा है, तो हम आपको यह सलाह देंगे कि आप इस पर ध्यान न दें। यदि आप इस झांसे में आते हैं, तो आपसे बड़े अमाउंट में पैसे ठगे जाने की पूरी संभावना है। यूपी, बिहार और राजस्थान सहित अन्य राज्यों के कई लोगों ने ट्विटर पर ऐसे मैसेज पोस्ट किए हैं, जो उन्हें उनके WhatsApp नंबर पर मिले हैं। राजसमंद शहर पुलिस ने स्कैम के बारे में जानकारी देते हुए एक छोटा वीडियो ट्वीट किया है। दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने पहले भी इस पर एक एडवाइजरी जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह स्कैम पिछले साल से एक्टिव है।
 

What is WhatsApp KBC scam?

देश के कई हिस्सों से लोगों ने बताया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज मिला है, जो यह दावा करता है कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति (KBC) नाम के एक शो द्वारा लॉटरी के जरिए 25 लाख रुपये जीते हैं। केबीसी स्कैम के नाम से वायरल हो रहा यह स्कैम कई जानकारियों के साथ आता है, जिसमें आपको यह समझाने की कोशिश करता है कि आपने लॉटरी सिस्टम में 25 लाख रुपये जीते हैं।

क्योंकि राशि इतनी बड़ी है, एक अनजान व्यक्ति धोखेबाजों के जाल में फंस सकता है और अपने कीमती पैसे खो सकता है। स्कैम के मैसेज में दी जाने वाली बड़ी राशि के अलावा, इस तरह के मैसेज के झांसे में आने का एक अन्य कारण निजी नंबर पर मैसेज प्राप्त होना हो सकता है। लोगों का मानना ​​​​है कि क्योंकि उनके निजी नंबर पर मैसेज आया है, इसलिए यह सच होना चाहिए।

KBC स्कैम के मैसेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन सहित कई बड़ी हस्तियों की तस्वीरें हैं। क्योंकि इन शख्सियतों की तस्वीरें इंटरनेट और विज्ञापनों पर वायरल हो रही हैं, इसलिए लोगों को उस टेक्स्ट पर विश्वास करने की ज्यादा संभावना है। इसमें बैंक मैनेजर के नाम पर नंबर भी दिए गए हैं। ये नंबर स्कैमर्स के हो सकते हैं। निश्चित तौर पर इन नंबर पर संपर्क करने पर पैसे ठगे जा सकते हैं।
 

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट द्वारा ब्लॉग पोस्ट में बताया गया है कि जब संभावित पीड़ित राशि का दावा करने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करता है, तो स्कैमर्स लॉटरी के प्रोसेसिंग के साथ-साथ GST के लिए एक निश्चित राशि की मांग करता है। "एक बार जब पीड़ित उस पैसे को जमा कर देता है, तो वे किसी न किसी बहाने से और पैसे मांगना शुरू कर देते हैं। कुछ समय बाद, वे पीड़ित को बताना शुरू कर देते हैं कि लॉटरी की राशि को और बढ़ाकर 45 लाख रुपये और फिर 75 लाख रुपये कर दिया गया है, और इसी तरह पीड़ित को व्यस्त रखने और रुचि रखने का काम किया जाता है।"
 

How to save yourself from WhatsApp KBC scam?

WhatsApp स्कैम कोई नई बात नहीं है क्योंकि पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोगों ने पैसे गंवाए हैं। क्योंकि व्हाट्सऐप पर मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इसलिए स्कैमर्स का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। पैसे न खोने का सबसे आसान और सबसे अच्छा तरीका है कि ऐसे पैसे या लॉटरी देने वाले मैसेज से बचें।

कभी-कभी स्कैमर्स आपको यह एहसास दिलाएंगे कि आपके साथ धोखाधड़ी नहीं की जा रही है, लेकिन इस जाल में न पड़ें। यदि आप आगे बढ़ गए हैं, तो उनकी बातों या हरकतों को बारीकी से समझें। देखें कि आपसे आपके बैंक अकाउंट की जानकारी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी, ईमेल एड्रेस, घर का एड्रेस और/या UPI आईडी जैसी निजी जानकारियां आदि न मांगी जा रही हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: KBC Scam, WhatsApp scam, WhatsApp Scam Messages

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »