व्हाट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप: रिपोर्ट

व्हाट्सऐप दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप: रिपोर्ट
विज्ञापन
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अब दुनिया की सबसे लोकप्रिय मैसेजिग ऐप बन गई है और इसका इस्तेमाल 109 देशों में किया जाता है जो कि दुनिया का 55.6 फीसदी हिस्सा है। एक ताजा रिपोर्ट से बुधवार को यह जानकारी मिली है।

जिन देशों में व्हाट्सऐप लोकप्रिय हैं, उनमें भारत, ब्राजील, मैक्सिको, रूस और दक्षिण अमेरिका के देश, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ओसियानिया के देश शामिल हैं।

व्हाट्सऐप के वर्तमान में एक अरब से ज्यादा सक्रिय यूजर हैं और भारत में करीब 7 करोड़ लोग इस मैसेंजिंग ऐप का प्रयोग करते हैं।

ब्रिटेन की एक सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी ने अपनी जांच में दावा किया है कि दुनिया के 187 देशों में से 109 देशों में व्हाट्सऐप का प्रयोग किया जाता है।

इसके बाद फेसबुक मैसेंजर ऐप की बारी आती है जिसका प्रयोग 49 देशों में किया जाता है, जिनमें आस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका प्रमुख हैं। तीसरे नंबर पर वाइबर है जिसका प्रयोग 10 से ज्यादा देशों में किया जाता है।

इनके अलावा लाइन, वीचैट और टेलीग्राम मैसेंजिंग ऐप का प्रयोग कई देशों में किया जाता है जिनमें चीन, ईरान और जापान प्रमुख हैं।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्लैकबेरी का बीबीएम मैसेंजर अभी भी कम से कम एक देश में प्रयोग में लाया जा रहा है और वो देश इंडोनेशिया है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है, "अप्रैल 2016 तक यह ऐप इंडोनेशिया के 87.5 एंड्रायड डिवायसों में इंस्टाल था जो किसी भी अन्य देश के मुकाबले बीबीएम प्रयोग का सबसे ज्यादा है।"

अमेरिका में केवल 0.42 फीसदी एंड्रायड स्मार्टफोन में ही बीबीएम इंस्टाल है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के लोग अभी भी बीबीएम ऐप का प्रयोग कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, app
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  3. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  4. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  5. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  6. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  7. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  8. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  9. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  10. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »