• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp Holi Sticker Packs: कैसे डाउनलोड करें रंगों से भजे मजेदार होली स्टिकर्स, जानें सब कुछ

WhatsApp Holi Sticker Packs: कैसे डाउनलोड करें रंगों से भजे मजेदार होली स्टिकर्स, जानें सब कुछ

WhatsApp Holi Sticker Packs: यदि आपके व्हाट्सऐप पर होली के स्टिकर्स नहीं है, तो चिंता न करें, यहां हम आपको WhatsApp के जरिए Holi Stickers भेजने का तरीका बताने जा रहे हैं।

WhatsApp Holi Sticker Packs: कैसे डाउनलोड करें रंगों से भजे मजेदार होली स्टिकर्स, जानें सब कुछ

WhatsApp Holi Sticker Packs: Android और iOS दोनों डिवाइस पर होली स्टिकर पैक्स उपलब्ध हैं

ख़ास बातें
  • आज देशभर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है
  • यहां हमने WhatsApp के जरिए Holi Stickers भेजने का तरीका बताया है
  • Android और iOS दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध हैं कई Holi Stickers
विज्ञापन
WhatsApp Holi Sticker Packs: आज देशभर में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है और जाहिर है आप भी अपनों को सुबह-सुबह होली की शुभकामनाएं भेज रहे होंगे। आजकल WhatsApp पर लोग त्यौहारों की शुभकामनाएं स्टिकर्स (Stickers) या GIFs के जरिए भेजना पसंद करते हैं। आप भी आए दिन अपने दोस्तों या परिवार के लोगों को व्हाट्सऐप स्टिकर्स (WhatsApp Stickers) भेजते होंगे, लेकिन आज का दिन खास है, इसलिए आज आपको खास होली के लिए बनाए गए व्हाट्सऐप स्टिकर्स (Holi WhatsApp Stickers) भेजने चाहिए। यदि आपके व्हाट्सऐप पर होली के स्टिकर्स नहीं है, तो चिंता न करें, यहां हम आपको WhatsApp के जरिए Holi Stickers भेजने का तरीका बताने जा रहे हैं।
 

एंड्रॉयड फोन पर होली स्टिकर पैक इंस्टॉल करने का तरीका:

1. सबसे पहले उस व्यक्ति या ग्रुप का चैट बॉक्स खोलें, जहां आप होली का व्हाट्सऐप स्टिकर भेजना चाह रहे हैं।

2. अब WhatsApp Stickers ऑप्शन में जाने के लिए नीचे टेक्स्ट बॉक्स में बायीं ओर स्थित emoji आइकन पर टैप करें।

3. यहां आपको नीचे कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे, जिनमें से GIF के बगल में स्टिकर्स आइकन होगा।

4. जैसे ही आप आइकन पर क्लिक करते हैं, आपको पहले से उपलब्ध सभी स्टिकर्स दिखाई देंगे।

4. यहां आपको नए होली स्टिकर्स पैक को जोड़ना होगा, जिसके लिए आपको सबसे नीचे दाईं ओर एक '+' बटन दिखाई देगा, आपको उस बटन पर टैप करना है। यहां आपको व्हाट्सऐप पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध सभी स्टिकर्स पैक दिखेंगे।

5. अब आपको थोड़ा नीचे स्क्रोल करना है, जिसके बाद आपको नीचे 'Discover sticker apps' का ऑप्शन दिखाई देने लगेगा। आपको उस ऑप्शन पर टैप करना है। 

6. ऐसा करने से आप Google Play Store पर आ जाएंगे, जहां आपको सबसे ऊपर 'Sticker.ly' ऐप दिखाई देगा, जो स्टिकर्स के लिए सबसे पॉपुलर ऐप है। आप इस ऐप को इंस्टॉल कर सकते हैं, या ऊपर सर्च ऑप्शन के जरिए Holi Stickers सर्च कर सकते हैं और उन्हें इंस्टॉल कर सकते हैं।

7. यदि आप Sticker.ly ऐप इंस्टॉल करते हैं, तो आपको इंस्टॉलेशन के बाद इस ऐप को खोलना है और Google या Facebook अकाउंट के जरिए साइनअप या साइनइन करना है। अंदर आने के बाद आपको सबसे ऊपर कई Holi स्टिकर पैक्स दिखाई देंगे। आपको अपना पसंदीदा होली पैक चुनना है और पैक के नाम के पास मौजूद 'Add' बटन पर टैप करना है।

8. ऐसे करने के बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप इस पैक को अपने WhatsApp पर जोड़ना चाहते हैं, तो आपको एक बार फिर 'Add' पर टैप करना है। ऐसे करने से आपके व्हाट्सऐप के अंदर सभी स्टिकर पैक में एक यह नया पैक भी जुड़ जाएगा।

9. इसके बाद आपको वापस व्हाट्सऐप पर जाना होगा और जिस व्यक्ति या ग्रुप में आप स्टिकर भेजना चाहते हैं, उसे आप Stickers सेक्शन के जरिए नए डाउनलोड किए होली स्टिकर्स भेज सकते हैं।
 

iOS पर होली स्टिकर पैक इंस्टॉल करने का तरीका:

iOS यूजर्स ऐप स्टोर से थर्ड-पार्टी WhatsApp Sticker ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं, जिनमें Sticker.ly, Sticker Maker + Stickers, Stickles और Wsticker for chat शामिल हैं। ये ऐप फ्री में उपलब्ध हैं और यहां आपको होली के कई स्टिकर पैक मिलेंगे।

इसके अलावा, आप यह भी कर सकते हैं कि जब भी आपको कोई होली का स्टिकर भेजे, तो आप उसे अपने 'Favourite' कलेक्शन में जोड़ सकते हैं। इसके लिए स्टिकर पर देर तक प्रेस करें और स्टार ऑप्शन पर टैप करें।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2026 पेज पर देखें

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus के CEO के लिए ताइवान ने जारी किया अरेस्ट वॉरंट, जानें क्या है मामला....
  2. भारत में 10,000mAh की बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है Realme, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम
  4. iQOO Z11 Turbo में होगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 15 जनवरी को लॉन्च
  5. CMF Headphone Pro हुआ भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम में Hi-Res ऑडियो, 100 घंटे की बैटरी और ANC भी!
  6. आपको 10 मिनट में नहीं मिलेगी सामान की डिलीवरी, सरकार ने Blinkit, Zomato को दी टाइम लिमिट हटाने की हिदायत 
  7. Poco M8 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. 2026 Tata Punch फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: टेक अपग्रेड्स, डिजाइन अपडेट्स और नया इंजन ऑप्शन, कीमत 5.59 लाख से शुरू
  9. Samsung Galaxy A07 5G हुआ लॉन्च: जानें 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाले बजट सैमसंग फोन की कीमत
  10. Flipkart Republic Day Sale 2026: 17 जनवरी को शुरू होगी बड़ी सेल! अर्ली डील्स से लेकर बैंक ऑफर्स तक, जानें सब कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »