WhatsApp के कुछ यूज़र ले पा रहे हैं ग्रुप वीडियो कॉलिंग का मज़ा!

हाल में हुए फेसबुक की सालाना कॉन्फ्रेंस में WhatsApp के ग्रुप कॉलिंग फीचर के जल्द जारी होने की बात कही गई थी। अब कुछ यूज़र ने जानकारी दी है...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 मई 2018 17:48 IST

तो WhatsApp में आ गया ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर!

हाल में हुए फेसबुक की सालाना कॉन्फ्रेंस में WhatsApp के ग्रुप कॉलिंग फीचर के जल्द जारी होने की बात कही गई थी। अब कुछ यूज़र ने जानकारी दी है कि उन्होंने अपने-अपने एंड्रॉयड व आईओएस ऐप में इसे इस्तेमाल करना भी शुरू कर दिया है। ध्यान दें, कुछ यूज़र ने ही ही इस अपडेट के बारे में बताया है। अभी आधिकारिक तौर पर यह सभी व्हाट्सऐप यूज़र के लिए जारी नहीं हुआ है। व्हाट्सऐप के दुनियाभर में 1 अरब से ज्यादा सक्रिय यूज़र हैं।

वाबेटाइन्फो रिपोर्ट कहती है कि कुछ व्हाट्सऐप यूज़र के आईओएस वर्ज़न 2.18.52 व एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.18.145 पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग ऐक्टीवेट हो गई है। यह फीचर अभी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं हुआ है लेकिन फिर भी काम करता देखा गया है। कुछ भाग्यशाली यूज़र को यह फीचर काफी पहले ही मिल गया है, जिसका सीधा इशारा है कि बाकी एंड्रॉयड व आईओएस यूज़र तक भी समय रहते पहुंच जाएगा।
Advertisement

जिन यूज़र के व्हाट्सऐप में यह सुविधा पहुंच गई है, उन्हें टॉप राइट विंडो में ऐड पार्टिसिपेंट का विकल्प दिखेगा। यह विकल्प किसी एक के साथ जारी वीडियो कॉल के दौरान दिखेगा। आइकन के ज़रिए 3 अन्य लोगों को वीडियो कॉल लगाई जा सकेगी। स्क्रीन 4 हिस्सों में बंट जाएगी और सभी के बीच वीडियो कॉल संभव हो जाएगी। WhatsApp  ने नया आईओएस वर्ज़न 2.18.52 जारी कर दिया है, जिसे अपडेट में जाकर देख सकते हैं। अपडेट करने के बाद आपको वीडियो कॉलिंग फीचर एक्टीवेट मिल सकता है। अगर आपको यह फीचर मिलता है, तो हमें कमेंट कर ज़रूर बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, Android, iOS, Group Video Calling
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  3. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  4. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  7. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  8. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  9. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  10. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.