WhatsApp ग्रुप में कौन करेगा मैसेज, अब एडमिन कर सकता है तय

WhatsApp में एक नया फीचर आने वाला है जिसके बाद ग्रुप एडिमन को और अधिकार मिल जाएंगे। इस फीचर को व्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड ऐप के 2.18.201 वर्ज़न और आईफोन ऐप 2.18.70 स्टेबल वर्ज़न के लिए रिलीज किया गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 29 जून 2018 15:39 IST
ख़ास बातें
  • एडमिन को मिलेगी व्हाट्सऐप ग्रुप में मैसेज भेजने की क्षमता देने का अधिकार
  • फीचर को व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट के बढ़ते इस्तेमाल से जोड़ा जा रहा है
  • iOS को अन्य प्लेटफॉर्म की तुलना में ज़्यादा पहले मिल रहा है यह फीचर
WhatsApp में एक नया फीचर आने वाला है जिसके बाद ग्रुप एडिमन को और अधिकार मिल जाएंगे। इस फीचर को व्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड ऐप के 2.18.201 वर्ज़न और आईफोन ऐप 2.18.70 स्टेबल वर्ज़न के लिए रिलीज किया गया है। नए फीचर में WhatsApp ग्रुप के एडमिन को ग्रुप के अन्य सदस्यों द्वारा उस व्हाट्सऐप ग्रुप में मैसेज भेजने की क्षमता को नियंत्रित करने की सुविधा मिलती है। नया फीचर ग्रुप सेटिंग्स मेन्यू के अंदर मौज़ूद है। यहां पर सेंड मैसेज नाम का एक फीचर आया है। इसे एडमिन या सभी पार्टिसिपेंट के बीच टॉगल किया जा सकेगा। गैजेट्स 360 ने इस फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड (बीटा) और आईफोन पर इस्तेमाल किया है। जानकारी मिली है कि इस फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के स्टेबल 2.18.191 वर्ज़न के अलावा विंडोज फोन के लिए जल्द रिलीज किया जाएगा।

नया सेंड मैसेजेज़ विकल्प अब एडिट ग्रुप इंफो के साथ आएगा जो ग्रुप सेटिंग्स में सभी पार्टिसिपेंट और ऑनली एडमिन्स के विकल्प के साथ मौज़ूद है। यह फीचर तब भी उपलब्ध होगा जब ग्रुप में सिर्फ एक एडमिन है। वहीं, ग्रुप के सभी सदस्यों को ब्रॉडकास्ट टेक्स्ट मैसेजेज़ के ज़रिए इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।
 

इस फीचर को भारत में व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट के बढ़ते इस्तेमाल से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रोडक्ट खरीदने या बेचने वाली कई कंपनियां ग्रुप के अन्य सदस्यों के गैर-ज़रूरी मैसेज भेजने के अधिकार को लेकर परेशान रही हैं। इस फीचर के आ जाने के बाद इस लोकप्रिय ऐप में स्पैम मैसेज दूर करने की सुविधा मिलेगी। व्हाट्सऐपबीटाइंफो के मुताबिक, इस फीचर को एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन के स्टेबल वर्ज़न के लिए रोलआउट किया जा रहा है। दूसरी तरफ, आईओएस के लिए अन्य प्लेटफॉर्म की तुलना में इस फीचर को ज़्यादा तेज़ी से रोलआउट किया जा रहा है।

WhatsApp के लिए ग्रुप एडमिन कंट्रोल को सबसे पहले मई में रिलीज किया गया था। इस दौरान ग्रुप एडमिन को ग्रुप डिसक्रिप्शन और आइकन को बदलने के अधिकार तय की सुविधा दी गई थी। इसके अलावा ग्रुप एडमिन अन्य सदस्यों के अधिकार कम सकते हैं। अपडेट से यह भी सुनिश्चित हो गया था कि व्हाट्सऐप ग्रुप से किसी भी एडमिन को दूसरे एडमिन द्वारा नहीं हटाया जा सकेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  2. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.