व्हाट्सऐप पर अब एक नए अंदाज में भेज पाएंगे फटाफट जवाब

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जून 2016 10:44 IST
व्हाट्सऐप ने एक नया फीचर जारी कर दिया है। इस नए फीचर से यूजर अब किसी मैसेज के रिप्लाई के दौरान मैसेज को कोट कर सकेंगे। इससे पहले पिछले हफ्ते इस फीचर को व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा टेस्टर को इस्तेमाल करते देखा गया था। अब व्हाट्सऐप ने इस फीचर को सामान्य तौर पर जारी कर दिया है। व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूजर गूगल प्ले और आईओएस यूजर ऐप स्टोर से लेटेस्ट वर्जन डाउऩलोड कर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मैसेज कोट और रिप्लाई फीचर के लिेए यूजर को किसी चैट में जाकर एक मैसेज पर देर तक प्रेस करना होगा। इसके बाद यूजर को स्टार, डिलीट, फॉरवर्ड और कॉपी के साथ पॉप अप विकल्प दिखेगा।

रिप्लाई बटन पर टैप करने से ओरिजिनल मैसेज एक कोट के तौर पर दिख जाएगा और यूजर इस पर रिप्लाई कर सकेंगे। वहीं रिसीवर की बात करें, तो कोट किया हुआ मैसेज इसके नीचे किए हुए रिप्लाई के साथ एक ग्रे बॉक्स में दिखेगा। यह फीचर वन-टू-वन चैट और ग्रुप चैट दोनों पर काम करता है।
 

फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप में लगातार नए फीचर शामिल हो रहे हैँ। हाल ही में एंड्रॉयड बीटा ऐप पर कंपनी को वीडियो कॉलिंग फीचर की टेस्टिंग करते देखा गया था। वहीं दूसरी तरफ आईओएस बीटा ऐप में हाल ही में जिफ इमेज शेयरिंग सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

इससे पहले, व्हाट्सऐप ने ऐलान किया था कि कंपनी के दुनिया भर में 1 अरब से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं।
Advertisement

पिछले महीने व्हाट्सऐप में एक बड़ा अपडेट जारी किया गया था। इसमें व्हाट्सऐप वेब पर डॉक्यूमेंट शेयरिंग भी शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने विंडोज और ओएस एक्स के लिए पहला डेस्कटॉप ऐप भी लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.