iPhone यूजर के लिए WhatsApp में आया जबरदस्त फीचर, ऐसे करेगा काम

WhatsApp अपने iPhone यूजर्स के लिए एक नया और जबरदस्त फीचर लेकर आया है।

iPhone यूजर के लिए WhatsApp में आया जबरदस्त फीचर, ऐसे करेगा काम

iPhone यूजर के लिए WhatsApp में आया जबरदस्त फीचर, ऐसे करेगा काम

ख़ास बातें
  • Face ID और Touch ID की मदद से अब लॉक होगा WhatsApp
  • WhatsApp को लॉक करने का नया तरीका जानिए
  • ऐप स्टोर से WhatsApp का लेटेस्ट वर्जन करें डाउनलोड
विज्ञापन
Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने iPhone यूजर्स के लिए एक नया और जबरदस्त फीचर लेकर आया है। लेटेस्ट अपडेट के साथ आईफोन यूजर को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन मिल गया है। यूजर फेस आईडी (Face ID) या टच आईडी (Touch ID) की मदद से अपने आईफोन पर WhatsApp को आसानी से लॉक एवं अनलॉक कर पाएंगे। इस फीचर की मदद से अब iPhone यूजर्स की WhatsApp चैट और भी ज्यादा सिक्योर हो जाएगी। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी यह फीचर आने वाले समय में रोल आउट किया जा सकता है।
 

WhatsApp के लिए ऐसे इस्तेमाल करें Face ID या Touch ID  

लेटेस्ट अपडेट के बाद अब आप फेस आईडी एवं टच आईडी की मदद से व्हाट्सऐप को लॉक कर पाएंगे। इसके लिए आपको Settings > Account > Privacy > Screen Lock में जाना होगा। स्क्रीन लॉक में जाने के बाद आपको यह ऐप उपलब्ध ऑथेंटिकेशन तरीका- Face ID या Touch ID दर्शाएगा। आप इनमें से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। आप चाहें तो बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को तुरंत या फिर एक मिनट, 15 मिनट या फिर 1 घंटे के अंतराल पर भी सेट कर सकेंगे।
 
whatsapp

इसके अलावा व्हाट्सऐप अब भी यूजर को नोटिफिकेशन पैनल से सीधे मैसेज का रिप्लाई और बिना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के कॉल उठाने की सुविधा मिलेगी। जिस तरह से ऑउटलुक को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ अनलॉक किया जाता है। फेस आईडी या टच आईडी भी ठीक उसी तरह से WhatsApp को अनलॉक करेगा।
 
whatsapp

गौर करने वाली बात यह है कि Google Pay पहले से Face ID और Touch ID बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सपोर्ट करता है। नए बदलाव का अनुभव करने के लिए आपको ऐप स्टोर से व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। ऐप का साइज 137.7 एमबी है और यह iOS 8.0 और इससे ऊपर के सभी वर्जन से लैस iPhone मॉडल पर काम करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp for iPhone, WhatsApp, Facebook

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »