WhatsApp को जल्द मिलेगा Swipe to Reply फीचर, जानें कैसे आएगा आपके काम

Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने वाला है। कंपनी इन दिनों WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के लिए Swipe to Reply फीचर देने के लिए काम कर रही है।

WhatsApp को जल्द मिलेगा Swipe to Reply फीचर, जानें कैसे आएगा आपके काम
ख़ास बातें
  • स्वाइप टू रिप्लाई फीचर व्हाट्सऐप के लेटेस्ट बीटा वर्जन पर है उपलब्ध
  • डार्क मोड फीचर पर भी काम कर रही है कंपनी
  • जल्द आएगा WhatsApp यूजर्स के लिए Swipe to Reply फीचर
विज्ञापन
Facebook के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग एप WhatsApp एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया फीचर लाने वाला है। 2018 में व्हाट्सऐप ने तेजी से नए फीचर को लॉन्च किया और उनकी टेस्टिंग की है। कंपनी इन दिनों WhatsApp एंड्रॉयड ऐप के लिए Swipe to Reply फीचर देने के लिए काम कर रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्वाइप टू रिप्लाई फीचर पहले से iOS यानी आईफोन ऐप के लिए मौजूद है। यूजर्स की सहूलियत के लिए WhatsApp Swipe to Reply फीचर को लाया जा रहा है। इस नए फीचर के आने के बाद आप स्वाइप राइट जेस्चर की मदद से किसी भी मैसेज का तेजी से रिप्लाई कर पाएंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अब आपको रिप्लाई बटन के लिए मैसेज को दबाने और होल्ड करने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा कंपनी एक और नए फीचर पर भी काम कर रही है। यह नया फीचर डार्क मोड के नाम से जाना जाएगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के लिए स्वाइप टू रिप्लाई फीचर देने के लिए काम कर रही है। WhatsApp ने Google Play Beta Programme में नए अपडेट को सबमिट किया है। कंपनी के बीटा वर्जन 2.18.282 में स्वाइप टू रिप्लाई फीचर उपलब्ध है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि तकनीकी वजहों के कारण यह फीचर अभी उपलब्ध नहीं है। कई सुधार करने के बाद ही एंड्रॉयड यूजर के लिए फीचर को जारी किया जाएगा। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ अपडेट्स में इस फीचर को रोल आउट किया जा सकता है। स्वाइप टू रिप्लाई फीचर आने के बाद आप दाहिने तरफ उस मैसेज को स्वाइप करें जिसको आपको रिप्लाई करना चाहते हैं। ऐसा करने के बाद WhatsApp अपने आप रिप्लाई बॉक्स में उस मैसेज को लोड कर देगा।

कंपनी ऐप में डार्क मोड फीचर देने पर भी काम कर रही है। WABetaInfo द्वारा किए ट्वीट के मुताबिक, iOS और Android ऐप में डार्क मोड फीचर देने के लिए WhatsApp ने काम शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में फिलहाल इस बात का जिक्र नहीं है कि इस फीचर को आखिर कब तक जारी कर दिया जाएगा। नए फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप को रात में या फिर कम रोशनी में इस्तेमाल करने पर यूजर्स की आंखों को होने वाला तनाव कम हो जाएगा। केवल इतना ही नहीं, ओलेड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की बैटरी को बचाने में भी यह फीचर मददगार साबित होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »