व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में नया फ़ीचर, स्ट्रीम कर पाएंगे वीडियो

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2016 14:17 IST
ख़ास बातें
  • नए अपडेटेड ऐप में कई नए फ़ीचर शामिल हुए हैं
  • अब यूज़र वीडियो डाउनलोड करने के साथ ही स्ट्रीम कर सकते हैं
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में जिफ़ सपोर्ट भी आ गया है
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में दो नए फ़ीचर के लिए अपडेट जारी कर दिया गया है- डाउनलोड करने के दौरान ही वीडियो स्ट्रीमिंग और एनिमेटेड जिफ़ सपोर्ट। अब ये दोनों फ़ीचर सभी एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध होंगे। इससे पहले ये फ़ीचर सिर्फ बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध थे

नया व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप गूगल प्ले पर इन दोनों फ़ीचर के साथ डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट के साथ ही, यूज़र किसी वीडियो के डाउनलोड होने के इंतज़ार के बिना ही प्ले कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि वीडियो प्ले होने के साथ ही यह डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी।
Advertisement

इससे पहले, व्हाट्सऐप पर साझा किए जाने वीडियो देखने से पहले ऑटोमेटिक या फिर मैनु्अली डाउनलोड किए जाते थे। गौर करने वाली बात है कि नया स्ट्रीम वीडियो फ़ीचर उन यूज़र के लिए काम का फ़ीचर होगा जो व्हाट्सऐप में मैनुअली मीडिया डाउनलोड का इस्तेमाल करते हैं। अगर सेटिंग में आपने ऑटो-डाउनलोड ऑन किया है तो व्हाट्सऐप पर आने वाली वीडियो (आपके द्वारा चुने गए वाई-फाई या सेल्युलर डेटा पर) अपने आप स्टोर हो जाएगी। पहले की तरह ही, अब नए वीडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर से व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र साझा किए गए किसी वीडियो को वाई-फाई या सेल्युलर डेटा का इस्तेमाल कर बफ़र कर पाएंगे। जबकि बैकग्राउंड में डाउनलोड की प्रक्रिया चलती रहेगी। नए अपडेट के साथ ही, व्हाट्सऐप में साझा किए गए किसी वीडियो पर अब डाउनलोड आइकन की जगह प्ले आइकन दिखेगा। वहीं, वीडियो डायलॉग बॉक्स में नीचे की तरफ वीडियो का साइज़ लिखा रहेगा। प्ले बटन को टैप करने पर डेटा स्पीड के मुताबिक वीडियो स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी।
 

इसके अलावा आम व्हाट्सऐप एंड्रॉयड यूज़र के लिए एनिमेटेड जिफ़ सपोर्ट भी आ गया है। सबसे पहले यह फ़ीचर अगस्त में शुरू हुआ था। इस फ़ीचर के जरिए व्हाट्सऐप बीटा यूज़र 6 सेकेंड के किसी वीडियो को जिफ़ में कनवर्ट कर साझा कर सकते हैं। हाल ही में इस फ़ीचर को सभी सपोर्ट के साथ जारी किया गया था।
Advertisement

व्हाट्सऐप में, अब आम यूज़र भी फाइल बटन अटैच के जरिए जिफ़ भेज सकते हैं। इससे डिवाइस के गैलरी में जाकर यूज़र साझा करने के लिए जिफ़ इमेज देख सकते हैं। भेजने से पहले यूज़र अपनी जरूरत के साइज़ के अनुसार जिफ़ इमेज को क्रॉप कर सकते हैं। व्हाट्सऐप इन जिफ़ इमेज को व्हाट्सऐप के डायरेक्टरी के 'एनिमेटेड जिफ़' फोल्डर में स्टोर कर देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Beta, Apps, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.