WhatsApp से दूर होने वाली है आपकी और हमारी सबसे अहम शिकायत

अब WhatsApp ग्रुप वॉयस या वीडियो कॉल से आठ यूज़र्स एक साथ जुड़ सकते हैं। पहले इसमें अधिकतम चार यूज़र्स जुड़ सकते थे।

WhatsApp से दूर होने वाली है आपकी और हमारी सबसे अहम शिकायत

WhatsApp Android Beta v2.20.133 में इस फीचर को जारी किया गया है

ख़ास बातें
  • WhatsApp में पहले होती थी अधिकतम चार यूज़र्स की वायस और वीडियो ग्रुप कॉल
  • अब अधिकतम आठ यूज़र्स एक साथ कर सकते हैं ग्रुप वायस और वीडियो कॉलिंग
  • यह फीचर फिलहाल व्हाट्सऐप एंड्रॉयड और आईफोन के लेटेस्ट बीटा वर्ज़न के लिए
विज्ञापन
WhatsApp ने Android और iPhone के लेटेस्ट बीटा के लिए एक अपडेट जारी किया है, जिसके बाद अब ग्रुप वीडियो कॉल में अधिकतम चार के बजाय आठ यूज़र्स एक साथ वीडियो कॉलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इस फीचर पर काम कर रहा है। दरअसल इस समय में दुनिया भर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं, जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और ऑफिस बंद हैं और लोग घर से ही काम कर रहे हैं और ऑनलाइन क्लासेस ले रहे हैं। ऐसे में Zoom और Google Duo का इस्तेमाल तेज़ी से बढ़ गया है, क्योंकि ये ऐप्स एक साथ दर्जनों लोगों को एक ग्रुप कॉल में जोड़ सकते हैं। इसी को देखते हुए अब WhatsApp भी पीछे नहीं रहना चाहता है।

व्हाट्सऐप के फीचर्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, अब व्हाट्सऐप ग्रुप वॉयस या वीडियो कॉल से आठ यूज़र्स एक साथ जुड़ सकते हैं। पहले इसमें अधिकतम चार यूज़र्स जुड़ सकते थे। यह बढ़ी हुई सीमा एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप v2.20.133 बीटा और आईफोन के लिए व्हाट्सऐप v2.20.50.25 बीटा पर जोड़ी गई है। WhatsApp दोनों प्लेटफार्मों पर बीटा यूज़र्स के लिए इस फीचर को सक्षम कर रहा है, लेकिन इससे यह पता चल जाता है कि फीचर को जल्द ही स्टेबल वेरिएंट पर भी रोल आउट किया जा सकता है।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यूज़र्स लेटेस्ट बीटा वर्ज़न पर ही इस फीचर का फायदा उठा सकते हैं। यदि आपने पहले ही अपडेट कर लिया है और उसके बाद भी आपको यह फीचर दिखाई नहीं देता है, तो आप सर्वर से लेटेस्ट कॉन्फ़िगरेशन प्राप्त करने के लिए व्हाट्सऐप और अपने चैट हिस्ट्री का बैकअप ले कर उसे अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल कर सकते हैं। यह भी बताया गय है कि WhatsApp इसे धीरे-धीरे चालू कर रहा है, ऐसे में सभी यूज़र्स को कुछ घंटों में सर्वर से एक्टिवेशन मिलना चाहिए।

व्हाट्सऐप पर ग्रुप कॉल करने के लिए आपको ग्रुप को ओपन करना होगा और सबसे ऊपर दायीं ओर कॉल बटन पर क्लिक करना होगा। यदि समूह में आठ से अधिक यूज़र्स हैं, तो व्हाट्सएप पूछेगा कि आप किन आठ कॉन्टेक्ट्स को कॉल करना चाहते हैं और यदि यूज़र्स की संख्या आठ या उससे कम हुई तो कॉल सीधे शुरू हो जाएगी। जो ग्रुप मेंबर आपके फोन की कॉन्टेक्ट्स लिस्ट में सेव नहीं हैं, उन्हें कॉल में नहीं जोड़ा जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  10. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »