• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर को दिया नए शेयरिंग फीचर का तोहफा

व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर को दिया नए शेयरिंग फीचर का तोहफा

व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर को दिया नए शेयरिंग फीचर का तोहफा
विज्ञापन
व्हाट्सऐप ने पिछले हफ्ते अपने ऐप्लिकशेन को बढ़ाने के इरादे से गूगल प्ले पर आधिकारिक बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम लॉन्च किया था। मशहूर इस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप ने अब अपने एंड्रॉयड एप्लिकेशन में नए फीचर शामिल किए हैं। व्हाट्सऐप के इन नए फीचर में चैट से लिंक कॉपी करने, चैट डिलीट करने पर ज्यादा नियंत्रण जैसे कई विकल्प हैं।

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर 2.12.453 (गूगल प्ले पर फिलहाल उपलब्ध) और 2.12.480 (आधिकारिक साइट पर उपलब्ध लेटेस्ट वर्जन) के बीच शामिल किए गए हैं। फिलहाल जो व्हाट्सऐप यूजर इस नए वर्जन को गूगल प्ले पर आने तक इंतजार नहीं करना चाहते वो इसे व्हाट्सऐप की वेबसाइट या गूगल प्ले बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम के जरिये डाउनलोड कर सकते हैं।


(यह भी पढ़ें: व्हाट्सऐप बंद करेगा ब्लैकबेरी, नोकिया समेत कई डिवाइस को अपना सपोर्ट )

व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड यूजर के लिए शेयर्ड लिंक हिस्ट्री नाम से एक नया टैब दिया है। लेटेस्ट वर्जन में शेयर्ड लिंक हिस्ट्री के साथ मीडिया हिस्ट्री टैब भी दिया गया है। मीडिया हिस्ट्री टैब में शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो शामिल हैं। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, एंड्रॉयड में लिंक टैब रिट प्रिव्यू में दिखेंगे और इस पर टैप करने से चैट कनवर्सेशन (बातचीत) खुल जाएगा। इस फीचर से यूजर आसानी दोस्तों और परिवार के बीच शेयर किए गए लिंक को बिना स्टार किये ब्राउज भी कर पाएंगे।
 

नए वर्जन में टैप और होल्ड करके लिंक को कॉपी भी किया जा सकता है। इससे पहले एंड्रॉयड व्हाट्सऐप में लिंक को कॉपी नहीं किया जा सकता था और पूरी चैट के साथ यूआरएल कॉपी करने का विकल्प ही था।

नए वर्जन में दूसरी गैर करने वाला फीचर चैट हिस्ट्री डिलीट करना (मिटाना) है। अब एंड्रॉयड व्हाट्सऐप यूजर को चैट हिस्ट्री डिलीट करने से पहले 30 दिन या 6 महीने पुरानी चैट डिलीट करने जैसे विकल्प मिलेंगे। खास बात है कि अब यूजर को चैट डिलीट करने से पहले स्टार मैसेज को सहेज कर रखने के लिए एक चेकबॉक्स दिखेगा।

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि हमने ने फीचर को जांचने के लिए कंपनी की वेबसाइट से 2.12.489 लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड किया लेकिन हमें चैट में नया शेयर्ड लिंक हिस्ट्री टैब नहीं दिखा जबकि बाकी दो फीचर इस्तेमाल के लिए उपलब्ध था।

पिछले महीने ही व्हाट्सऐप ने हर महीने एक बिलियन एक्टिव यूजर होने की बात कही थी।

फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है कि गूगल प्ले या आईफोन यूजर के लिए व्हाट्सऐप के नए फीचर देख पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »