• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp Favourites: अब अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट की चैट को खोजना नहीं पड़ेगा, ऐसे बनाएं अपनी फेवरेट लिस्ट

WhatsApp Favourites: अब अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट की चैट को खोजना नहीं पड़ेगा, ऐसे बनाएं अपनी फेवरेट लिस्ट

ऐसा करने का पहला और सबसे आसान तरीका यह है कि आपको अपने पसंदीदा व्यक्ति या ग्रुप के चैट बॉक्स के ऊपर टैप एंड होल्ड करना होगा, जिसके बाद ऊपर दायीं ओर मौजूद तीन डॉट वाले मेन्यू ऑप्शन पर टैप करना होगा।

WhatsApp Favourites: अब अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट की चैट को खोजना नहीं पड़ेगा, ऐसे बनाएं अपनी फेवरेट लिस्ट

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • Android के लिए WhatsApp बीटा 2.24.12.7 अपडेट में जोड़ा है नया फीचर
  • अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट और ग्रुप को बना सकते हैं फेवरेट
  • सभी Favourite कॉन्टैक्ट के चैट्स एक अलग बॉक्स में दिखाई देंगे
विज्ञापन
Meta द्वारा अधिग्रहण किए जाने के बाद से WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म पर लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में एक के बाद एक नए फीचर्स देखने को मिल रहे हैं, जो यूजर्स की प्राइवेसी की देखभाल करने के साथ-साथ उनके चैटिंग अनुभव को बेहतर बनाने का भी दावा करते हैं। अब, Android के लिए WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में एक नया फीचर देखा गया है, जो ऐप में एक 'Favourites' फिल्टर बॉक्स जोड़ता है। यह उन कॉन्टैक्ट्स के चैट्स को रखेगा, जिन्हें यूजर ने फेवरेट मार्क किया हो। हाल ही में प्लेटफॉर्म पर स्टेटस अपडेट के रूप में 1 मिनट के वॉयस मैसेज को शेयर करने की क्षमता को जोड़ा गया था। वहीं, इससे पहले पता चला था कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से प्रोफाइल फोटो जेनरेट करने वाले फीचर पर भी काम कर रहा है। 

WhatsApp ने एक नए फीचर को पेश किया है, जिसमें यूजर्स को ऐप में एक नया 'Favourites' चैट बॉक्स दिखाई देगा। कंपनी ने इस फीचर को बीटा वर्जन 2.24.12.7 में दिया है। नए फेवरेट फिल्टर के जरिए यूजर्स को अपनी पंसदीदा चैट्स को एक अलग बॉक्स में फिल्टर करने की सुविधा मिलेगी। वेबसाइट का कहना है कि यह फीचर अब कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है और आने वाले दिनों में अधिक बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है। फीचर की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo ने शेयर की थी।

हम इस फीचर को WhatsApp के लेटेस्ट बीटा वर्जन में इस्तेमाल करने में सक्षम थे। नया फीचर निश्चित तौर पर चैटिंग एक्सपीरिएंस को बढ़ाने का काम करता है, क्योंकि इसके बाद अब आपको अपने पसंदीदा व्यक्ति या ग्रुप की चैट को ढूंढ़ने के लिए स्क्रीन पर स्क्रॉल नहीं करना होगा। आप अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट या ग्रुप चैट को फेवरेट लिस्ट में जोड़ सकते हैं और उसके बाद आपके होम स्क्रीन पर आपको 'Favourites' टैब दिखाई देगा, जिसके अंदर आपके द्वारा जोड़े गए यूजर्स के चैट मिलेंगे। नीचे हम आपको ऐसा करने का आसान तरीका बता रहे हैं।
 
ऊपर तस्वीर में Favourites जोड़ने के दोनों तरीके दिखाए गए हैं

ऊपर तस्वीर में 'Favourites' जोड़ने के दोनों तरीके दिखाए गए हैं

अपने कॉन्टैक्ट या ग्रुप को Favourites में कैसे जोड़े?

ऐसा करने का पहला और सबसे आसान तरीका यह है कि आपको अपने पसंदीदा व्यक्ति या ग्रुप के चैट बॉक्स के ऊपर टैप एंड होल्ड करना होगा, जिसके बाद ऊपर दायीं ओर मौजूद तीन डॉट वाले मेन्यू ऑप्शन पर टैप करना होगा। यहां आपको 'Add to Favourites' का ऑप्शन मिलेगा।

वहीं, यदि आप एक साथ कई लोगों या ग्रुप को जोड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए दूसरा ऑप्शन सहूलियत वाला है। आपको ऐप के अंदर Settings पर जाना है। यहां आपको 'Favourites' ऑप्शन दिखाई देगा। अब इस ऑप्शन के अंदर 'Add Favourite' पर टैप करें और अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट्स या ग्रुप्स को चुनें और नीचे मौजूद हरे रंग के टिक बटन पर टैप करें।

इससे अलग, बता दें कि WhatsApp ने हाल ही में एक नया फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को स्टेटस अपडेट में लंबे वॉयस मैसेज शेयर करने की सुविधा देता। यह फीचर ऐप के iPhone और Android दोनों वर्जन के लिए उपलब्ध है। वहीं, दूसरी ओर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से प्रोफाइल फोटो जेनरेट करने वाले एक अन्य फीचर पर काम कर रहा है। हालांकि, यह Android स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इस फीचर को AI Profile Photos कहा जा रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »