• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • सावधान! यह Fake WhatsApp ऐप चुरा लेगा आपका डेटा, भूल कर भी न करें डाउनलोड

सावधान! यह Fake WhatsApp ऐप चुरा लेगा आपका डेटा, भूल कर भी न करें डाउनलोड

Kaspersky की रिपोर्ट कहती है कि यह मॉड ऐप डिवाइस में मैलवेयर से भरे विज्ञापन चलाते हैं और इनमें से कुछ विज्ञापन ऐसे भी होते हैं, जो बिना यूजर की जानकारी के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं।

सावधान! यह Fake WhatsApp ऐप चुरा लेगा आपका डेटा, भूल कर भी न करें डाउनलोड

FMWhatsApp मॉड ऐप आपके निजी डेटा को चुराने का काम करता है

ख़ास बातें
  • WhatsApp मॉड ऐप आपके डेटा को चुका सकता है
  • FMWhatsApp ऐप यूज़र्स को डिलीट किए मैसेज दिखाने का देता है झांसा
  • सिक्योरिटी फर्म Kaspersky ने इस तरह के क्लोन ऐप्स से बचने की सलाह दी
विज्ञापन
WhatsApp सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स में से एक है, जिसे दुनिया भर में अरबों लोग इस्तेमाल करते हैं। यूं तो Facebook के स्वामित्व वाली कंपनी प्लेटफॉर्म पर कई नए फीचर्स जोड़ती है, लेकिन फिर भी यूज़र्स कुछ अतिरिक्त फायदे प्राप्त करने के लिए मॉड ऐप्स का रुख करते हैं। बता दें, मॉड ऐप्स थर्ड-पार्टी डेवलपर्स द्वारा मॉडिफाई किए ऐप्स होते हैं, जो आपको कुछ अतिरिक्त फीचर्स प्रदान कर सकते हैं। लेकिन ये ऐप्स आपकी प्राइवेसी के लिए बहुत बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। एक ऐसा ही ऐप FMWhatsApp है, जो आपके निजी डेटा को चुरा सकता है।

साइबर सिक्यॉरिटी फर्म Kaspersky ने एक नया WhatsApp मॉड ऐप खोजा है, जिसका नाम FMWhatsApp है। यह फेक व्हाट्सऐप ऐप (Fake WhatsApp App) यूज़र्स के डिवाइस में मैलवेयर पहुंचाने का काम करता है। सिक्योरिटी फर्म का कहना है कि यह Triada Trojan मैलवेयर है, जो यूज़र्स के डिवाइस से डेटा चोरी करता है। जैसा कि हमने बताया, मॉड ऐप्स को थर्ड-पार्टी डेवलपर्स द्वारा ऑरिजनल ऐप के आधार पर विकसित किया जाता है। यह दिखने में असल ऐप की तरह होते हैं, लेकिन इनमें यूज़र्स को अतिरिक्त फीचर्स मिलते हैं।

Kaspersky की रिपोर्ट कहती है कि यह मॉड ऐप डिवाइस में मैलवेयर से भरे विज्ञापन चलाते हैं और इनमें से कुछ विज्ञापन ऐसे भी होते हैं, जो बिना यूजर की जानकारी के बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। यह डिवाइस में इस तरह एक्सेस प्राप्त करते हैं कि यूज़र्स की भनक के बिना ही उनका डेटा चोरी कर लिया जाता है। FMWhatsApp यूज़र्स से SMS पढ़ने की परमिशन भी मांगता है। SMS का एक्सेस मिलने से फेक ऐप यूज़र्स के निजी और बेहद महत्वपूर्ण मैसेज में मौजूद जानकारियों को चुराता है। यह यूज़र के वैरिफिकेशन कोड प्राप्त कर कई सर्विस के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन हासिल कर लेते हैं।

Kaspersky ने यूज़र्स को इस तरह के क्लोन ऐप्स (WhatsApp Clone Apps) से बचने की सलाह दी है। वर्तमान में लाखों Android और iOS ऐप्स के क्लोन व मॉड ऐप्स मौजूद हैं, जो आपके स्मार्टफोन को स्लो कर सकते हैं और उससे भी खतरनाक यह है कि ये ऐप्स आपके निजी डेटा को चुरा सकते हैं। कई ऐप्स आपके खतों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम होते हैं। ऐसे में आप केवल Google Play और Apple App Store में उपलब्ध ऐप्स को ही डाउनलोड करें और उनमें से भी पहले उन ऐप्स का रिव्यू पढ़ें और उसके बाद ही उन्हें इंस्टॉल करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »