सावधान! 24 अक्टूबर से इन स्मार्टफोन पर काम करना बंद कर देगा WhatsApp, क्या आपका डिवाइस भी है लिस्ट में?

अगर आप भी अपने फोन का Android वर्जन चेक करना चाहते हैं, तो आप 'Settings' ऐप के अंदर 'About Phone' पर टैप कर अपना ऑपरेटिंग सिस्टम जांच सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2023 19:41 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp Android OS 5.0 और उससे पहले वाले ओएस पर चलना बंद हो जाएगा
  • 24 अक्टूबर रखी गई है सपोर्ट की आखिरी तारीख
  • फिलहाल Android 4.1 और उससे नए OS वर्जन पर करता है काम
WhatsApp समय के साथ पुराने Android या iOS वर्जन के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देता है। इसकी जानकारी खुद कंपनी अपने ब्लॉग में देती है और अब, लेटेस्ट लिस्ट के अनुसार, जल्द ही Android 5.0 वर्जन या उससे पहले के वर्जन पर WhatsApp सपोर्ट मिलना बंद हो जाएगा। इसका मतलब है कि जो स्‍मार्टफोन्‍स बताए गए वर्जन से नए वर्जन पर काम कर रहे हैं, WhatsApp केवल उन वर्जन पर काम करेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपका डिवाइस इस लिस्ट में है या नहीं तो नीचे पढ़ें।

WhatsApp ने अपने ब्लॉग में जानकारी दी है कि कंपनी का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Android OS 5.0 और उससे पहले वाले ओएस पर चलना बंद कर देगा। फिलहाल ऐप Android 4.1 और उससे नए वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन 24 अक्टूबर के बाद से पुराने वर्जन पर चलने वाले डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद कर दिया जाएगा। अभी भी मार्केट में ऐसे कई स्मार्टफोन डिवाइसेज हैं, जो Android 5.0 से पुराने ओएस वर्जन पर काम कर रहे हैं। इनमें से कुछ पॉपुलर मॉडल Samsung Galaxy S2, HTC Desire HD, Sony Ericsson Xperia Arc3 हैं।
Advertisement

अगर आप भी अपने फोन का Android वर्जन चेक करना चाहते हैं, तो आप 'Settings' ऐप के अंदर 'About Phone' पर टैप कर अपना ऑपरेटिंग सिस्टम जांच सकते हैं।

यदि आप Apple के डिवाइस चला रहे हैं, तो आपको बता दें कि वर्तमान में iPhone iOS 12 और नए वर्जन पर भी WhatsApp सपोर्ट मिल रहा है। KaiOS 2.5.0 और उससे बाद वाले OS वर्जन वाले JioPhone और JioPhone 2 पर भी सपोर्ट जारी है।
Advertisement

इससे अलग बता दें कि WhatsApp पर हाल ही में एक बिल्कुल नया Channel फीचर जोड़ा गया है। यह यूजर को किसी सिलेब्रिटी या कम्युनिटी या ग्रुप को फॉलो करने की सुविधा देता है, जिससे उनसे जुड़े सभी अपडेट प्राप्त किए जा सके। यूजर्स न्यूज, सिनेमा, स्पोर्ट्स, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी आदि से संबंधित चैनल्स को फॉलो कर सकते हैं। यह काफी हद तक X, Instagram या Facebook पर लोगों को फॉलो करने जैसा ही है।Meta ने इस फीचर को दुनिया के 150 से ज्यादा देशों में लॉन्च किया है। इसमें भारत भी शामिल है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp Support, WhatsApp Supported Devices, WhatsApp
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.