WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में मिली डार्क मोड की झलक

Facebook के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp में मिली डार्क मोड (Dark Mode) की झलक।

WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में मिली डार्क मोड की झलक

WhatsApp Dark Mode: व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन में मिली डार्क मोड की झलक

ख़ास बातें
  • WhatsApp Dark Mode की मिली झलक
  • व्हाट्सऐप डार्क मोड को बाय डिफॉल्ट ऐनेबल नहीं किया गया है
  • फॉरवर्डिंग फीचर पर भी काम कर रही है WhatsApp
विज्ञापन
फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने अपने एंड्रॉयड बीटा ऐप को नए वर्जन 2.19.82 पर अपडेट कर दिया है। ऐप के टियर डाउन से इस बात का संकेत मिलता है कि कंपनी अपने WhatsApp ऐप में डार्क मोड (Dark Mode) फीचर देने की तैयारी में है। व्हाट्सऐप (WhatsApp Dark Mode) के डार्क मोड से संबंधित लीक पहले भी सामने आए हैं। लेकिन अब इस लेटेस्ट अपडेट के साथ डार्क मोड का पहला लुक भी सामने आया है जो इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि इस फीचर को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।    

हाल ही में सामने आए बीटा वर्जन इस बात का भी संकेत दे रहे थे कि WhatsApp अपने ऐप में नया फॉरवर्डिंग फीचर देने के लिए भी काम कर रही है। कंपनी ने फिलहाल इस संबंध में जानकारी मुहैया नहीं कराई है कि आखिर व्हाट्सऐप डार्क मोड (WhatsApp Dark Mode) को स्टेबल वर्जन में कब तक जारी किया जाएगा। व्हाट्सऐप बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने वर्जन 2.19.82 बीटा अपडेट में डार्क मोड फीचर को स्पॉट किया है। इससे संबंधित कुछ स्क्रीनशॉट भी पब्लिश किए गए हैं।
 
91kcjn44

WhatsApp Dark Mode की मिली झलक
Photo Credit: WABetaInfo

टिप्स्टर ने नोटिस किया कि WhatsApp ने डार्क मोड को केवल सेटिंग्स में जोड़ा है। स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि यह नया मोड नोटिफिकेशन सेटिंग, डेटा एंड स्टोरेज सेटिंग्स, चैट सेटिंग्स और अकाउंट सेटिंग्स में अप्लाई हुआ है। टिप्स्टर ने इस बात को भी नोटिस किया कि एंड्रॉयड पर डार्क मोड OLED फ्रेंडली नहीं होगा लेकिन यह डार्क ग्रे कलर पर आधारित है।

यह भी पढ़ें- WhatsApp को अपनी भाषा में ऐसे करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें- WhatsApp एंड्रॉयड ऐप पर मिली 'सर्च इमेज़' फीचर की झलक

यह फीचर अभी बाय डिफॉल्ट ऐनेबल नहीं किया गया है, इसका मतलब आप यदि लेटेस्ट 2.19.82 वर्जन पर अपडेट भी कर लेते हैं तो आपको यह फीचर दिखाई नहीं देगा। डार्क मोड (WhatsApp Dark Mode) फीचर पर पिछले साल से काम चल रहा है। व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड वर्जन 2.19.80 में फॉरवर्डिंग इनफो और फ्रीक्वेंटली फॉरवर्डेड दो नए फीचर को स्पॉट किया गया था।

फॉरवर्डिंग इनफो फीचर यूज़र को फॉरवर्डेड मैसेज की अधिक जानकारी प्रदान करेगा। इस फीचर की मदद से यूज़र को पता चल सकेगा कि मैसेज़ को कितनी बार फॉरवर्ड किया गया है। फ्रीक्वेंटली फॉरवर्डेड एक तरह का लेबल है जो कि उन्हीं मैसेज पर दिखाई देगा जिन्हें चार से अधिक बार फॉरवर्ड किया गया होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Dark Mode, Dark Mode

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  2. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  4. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  5. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  6. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  7. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  8. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  9. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  10. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »