व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में कई नए इमोजी

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में कई नए इमोजी
विज्ञापन
इमोजी को आम इस्तेमाल में आए हुए एक लंबा वक्त बीत चुका है। और लोग अब अलग-अलग कंपनियों के नए इमोजी को इस्तेमाल करने की कोशिश में रहते हैं। इन्हीं प्रयास के तहत आईओएस 10 में नए डिजाइन के साथ नए इमोजी आए। अब व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्जन खासतौर पर वी2.16.274 के लिए नए इमोजी जारी कर दिेए हैं।

नए इमोजी काफी हद तक आईओएस 10 में आए इमोजी जैसे ही हैं। इन इमोजी को व्हाट्सऐप ने रीडिजाइन किया है और एक 3डी लुक देने की कोशिश की है। इनमें से कई नए इमोजी नवंबर में जारी होने वाले यूनिकोड इमोजी 4.0 अपडेट के बाद मिलेंगे जबकि कई आईओस 10 के अलावा एंड्रॉयड 7.0 नूगा में पहले से मौजूद हैं। लेटेस्ट बीटा वर्जन के लिए आप व्हाट्सऐप के एपीके या गूगल प्ले पर व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा टेस्टर बनने के लिए साइनअप कर सकते हैं।
 

ऐसा लगता है कि विभिन्न स्किन टोन वाले इमोजी पेश करने के बाद अब कंपनियों ने समाज में उपस्थित विविधता को स्वीकार करना शुरू कर दिया है। नए इमोजी में कई अलग-अलग जेंडर विकल्प भी हैं। नए इमोजी में पुलिसमैन, एक दौ़ड़ती हुई लड़की और दो फीमेल मां-बाप को भी दिखाया गया है।

इसके अलावा नए इमोजी में व्हाट्सऐप ने महिला भारोत्तोलक समेत कई दूसरी महिला पेशेवरों जैसे बास्केटबॉल, स्विमिंग, रनिंग, स्केटबोर्डिंग, वेटलिफ्टिंग और साइकलिंग करते दिखाया गया है।
 

खास बात है कि नए इमजो में मशहूर 'वाटर गन' इमोजी भी शामिल है। इसे सबसे पहले आईओएस 10 में ऐप्पल ने दिया जिसमें एक पिस्टल की जगह एक खिलौने वाली बंदूक दिखाई गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »