व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप में अब जिफ़ इमेज की तरह भेजें वीडियो

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अगस्त 2016 12:24 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड पर अब जिफ़ इमेज शेयर की जा सकती है
  • लेटेस्ट ऐप वर्जन इस फीचर को सपोर्ट करता है
  • अभी, जिफ़ इमेज सपोर्ट आईओएस यूज़र के लिए उपलब्ध नहीं है
लगता है व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप में आखिरकार एनिमेटेड जिफ़ इमेज शेयरिंग का विकल्प मिल गया है। और कम से कम वीडियो को जिफ़ इमेज के तौर पर अब एंड्रॉयड व्हाट्सऐप के बीटा ऐप में साझा किया जा सकता है। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर से यूज़र 6 सेकेंड या उससे कम समय की वीडियो को जिफ़ इमेज में कनवर्ट कर सकते हैं। नया जिफ़ इमेज सपोर्ट फिलहाल बीटा ऐप वर्जन 2.16.242 से 2.16.244 पर उपलब्ध है। गूगल प्ले पर उपलब्ध लेटेस्ट एंड्रॉयड व्हाट्सऐप बीटा ऐप जिफ़ फीचर को सपोर्ट करता है।

एंड्रॉयड पुलिस ने सबसे पहले जिफ़ इमेज सपोर्ट की जानकारी दी और बताया कि एंड्रॉयड व्हाट्सऐप बीटा ऐप के 2.16.242 वर्जन पर जिफ़ सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, गैज़ेट्स 360 ने जिफ़ इमेज की टेस्टिंग की और पाया कि व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के 2.16.242 से 2.16.244 पर यह फीचर काम कर रहा है।
Advertisement

एक जिफ़ इमेज को भेजने के लिए व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप यूज़र को किसी चैट में जाकर सबसे ऊपर दिए गए अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करना होगा। अटैचमेंट आइकन में कैमरे में जाकर रिकॉर्ड वीडियो पर क्लिक कर 6 सेकेंड का वीडियो (या इससे कम) रिकॉर्ड करें। रिकॉर्ड किए हुए अटैचमेंट को भेजने से पहले आपको एक ट्रिमिंग वीडियो पेज दिखेगा जिसमें सबसे ऊपर दायीं तरफ एक कैमकॉर्डर आइकन होगा। इस आइकन पर क्लिक करने से वीडियो जिफ़ इमेज में कनवर्ट हो जाएगा। गौर करने वाली बात है कि व्हाट्सऐप के बिल्ट इन ट्रिमर में वीडियो की अवधि को कम किया जा सकता है। इसके अलावा यह फीचर तब भी काम करता है दबब आप किसी दूसरे ऐप से कोई वीडियो अटैच करें और इसे व्हाट्सऐप के जरिए शेयर करें। ध्यान देने वाली बात है कि कैमकॉर्डर आइकन उन वीडियो के लिए नहीं दिखता जिन्हें 6 सेकेंड या इससे कम साइज़ में ट्रिम नहीं किया गया है।
 

एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, जिन फाइल को ऑडियो के बिना एमपी4 फाइल में कनवर्ट और ट्रांसमीट किया जाता है वे चैट विंडो में ऑटो प्ले हो जाती हैं। किसी भी फाइल को यूज़र रिसीव करते हैं या भेजते हैं वो व्हाट्सऐप > मीडिया > व्हाट्सऐप एनिमेटेड जिफ़ एज एमपी4 में स्टोर हो जाती है। सिर्फ फ्रंट एंड पर ही यूज़र को कोई जिफ़ इमेज मिलने पर नोटिफिकेशन मिलता है जो चैट टैब में भी देखा जा सकता है।
Advertisement

याद दिला दें, व्हाट्सऐप में सबसे पहले जिफ़ इमेज सपोर्ट आने की खबर जून में आई थी। इसके बाद इस फीचर के पहले आईओएस में आने की जानकारी सामने आई। लेकिन, फिलहाल आईओएस व्हाट्सऐप यूज़र को फिलहाल इस फीचर के मिलने की कोई खबर नहीं है।
Advertisement

व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने एंड्रॉयड ऐप में कॉल बैक और वॉयसमेल फीचर जारी किया था। इस फीचर को सबसे पहले आईफोन डिवाइस में दिया गया और इसके बाद गूगल प्ले के जरिए इसे एंड्रॉयड यूज़र के लिए जारी किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Social, WhatsApp, WhatsApp for Android, WhatsApp for iOS

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.