• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर आया वॉयस और वीडियो कॉल के बीच स्विच करने वाला फीचर

WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर आया वॉयस और वीडियो कॉल के बीच स्विच करने वाला फीचर

व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने इन अपडेट को गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए रोलआउट किया है।

WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर आया वॉयस और वीडियो कॉल के बीच स्विच करने वाला फीचर
विज्ञापन
व्हाट्सऐप ने अपने एंड्रॉयड बीटा ऐप के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है। फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप ने इन अपडेट को गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम के जरिए रोलआउट किया है। नए अपडेट के साथ ही अब व्हाट्सऐप यूज़र एक वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच कर पाएंगे। यह फ़ीचर लेटेस्ट एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.18.4 पर उपलब्ध है। WABetaInfo ने इन अपडेट के बारे में जानकारी को सबसे पहले सार्वजनिक किया।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नया फ़ीचर अभी सिर्फ एंड्रॉयड बीटा यूज़र के लिए ही उपलब्ध है। और भविष्य में जल्द ही आईओएस यूज़र के लिए भी इस फ़ीचर को उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। व्हाट्सऐप ने वॉयस कॉल से वीडियो कॉल पर स्विच करने के लिए एक अलग बटन पेश किया है। अगर आप किसी व्हाट्सऐप वॉयस कॉल के दौरान एक वीडियो कॉल पर स्विच करना चाहते हैं तो आपको सिर्फ एक बटन पर टैप करना होगा। इस बटन को व्हाट्सऐप ने VIDEO CALL QUICK SWITCH बटन नाम दिया है।
 
whatsapp wabetainfo

एक बार बटन टैप करने के बाद, कॉल के दूसरी तरफ़ यूज़र के पास एक रिक्वेस्ट चली जाएगी। इस रिक्वेस्ट में यूज़र से वॉयस से वीडियो पर स्विच करने को कहा जाएगा। अगर वह यूज़र ऑफर स्वीकार कर लेता है तो यह कॉल अपने आप वॉयस से वीडियो कॉल में कनवर्ट हो जाएगी। और अगर यूज़र इस ऑफर को खारिज़ कर देता है तो वॉयस कॉल सामान्य तरह जारी रहेगी।

इससे पहले नए साल की शुरूआत में व्हाट्सऐप ने विंडोज़ फोन के लिए एक बीटा अपडेट में गलती से रिप्लाई प्राइवेटली फ़ीचर जारी कर दिया था। इस फ़ीचर के जरिए, यूज़र किसी ग्रुप में किसी एक सदस्य को निज़ी तौर पर मैसेज भेज पाएंगे और अन्य सदस्यों को इसका पता भी नहीं चलेगी। व्हाट्सऐप के इस बहु-प्रतीक्षित फ़ीचर पर अभी काम चल रहा है और इसे अन्य फ़ीचर के साथ रोलआउट किया जा सकतता है। व्हाट्सऐप के बीटा वर्ज़न पर प्राइवेट रिप्लाई फ़ीचर देखा गया और थोड़ी देर बाद ही फ़ीचर को हटा लिया गया। इससे पुष्टि हो गई कि डेवलेपर ने गलती से फ़ीचर को इनेबल कर दिया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp voice call, whatsapp video call, Whats
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »