WhatsApp एंड्रॉयड ऐप से अब लंबे वॉयस मैसेज भेजना होगा और आसान

व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न में नया फीचर आया है। इसकी मदद से यूज़र वॉयस मैसेज की रिकॉर्डिंग को लॉक कर पाएंगे। इस फीचर को पहले WhatsApp के आईफोन ऐप में लाया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2018 11:27 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न में नया फीचर आया
  • लगातार रिकॉर्ड बटन पर ऊंगली रखने की भी ज़रूरत नहीं होगी
  • वॉयस मैसेज को भेजने से पहले सुनने की सुविधा भी मिल सकती है
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड ऐप के बीटा वर्ज़न में नया फीचर आया है। इसकी मदद से यूज़र वॉयस मैसेज की रिकॉर्डिंग को लॉक कर पाएंगे। इस फीचर को पहले WhatsApp के आईफोन ऐप में लाया गया था। दरअसल, इसके ज़रिए यूज़र के लिए वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करना सहूलियत भरा हो जाएगा। अब यूज़र बिना किसी परेशानी के लंबे वॉयस मैसेज रिकॉर्ड कर पाएंगे और इस दौरान लगातार रिकॉर्ड बटन पर ऊंगली रखने की भी ज़रूरत नहीं होगी। जानकारी मिली है कि WhatsApp में किसी वॉयस मैसेज को भेजने से पहले सुनने की सुविधा दिए जाने पर भी काम चल रहा है।

गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप बीटा ऐप में दिया गया लॉक वॉयस रिकॉर्डिंग फीचर बीते साल नवंबर से आईफोन में मौज़ूद फीचर से पूरी तरह से मेल खाता है। खबर है कि इसकी टेस्टिंग आंतरिक तौर पर बीते साल से हो रही थी। वॉयस मैसेज रिकॉर्डिंग बटन को लॉक करने के लिए यूज़र को माइक को 0.5 सेकेंड तक दबाए रखना होगा और इसके बाद ऊंगलियों ऊपर की तरफ लॉक बटन की ओर स्लाइड करना होगा। एक बार लॉक कर दिए जाने के बाद वॉयस मैसेज को किसी भी वक्त सेंड बटन पर टैप करके भेजा जा सकेगा। इसका मतलब है कि अब आपको वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करने के लिए हर समय माइक बटन को दबाए नहीं रखना होगा। इसके अलावा आप चाहें तो किसी भी वक्त कैंसल बटन पर टैप करके अपनी रिकॉर्डिंग को डिलीट कर सकते हैं। यह टाइमर के बगल में मौज़ूद है।
 

WABetaInfo की रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि WhatsApp Android ऐप में जल्द ही किसी भी शख्स को वॉयस मैसेज भेजने से पहले उसे सुनने का विकल्प आ जाएगा। यह भी पता चला है कि आने वाले समय में व्हाट्सऐप यूज़र को किसी भी स्टिकर डाउनलोड करने से पहले उसके साइज़ के बारे में भी पता चलेगा।

एंड्रॉयड डिवाइस पर लॉक रिकॉर्डिंग फीचर का मज़ा लेने के लिए यूज़र को WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप के 2.18.102 वर्ज़न को डाउनलोड करना होगा। यह वर्ज़न बीटा टेस्टर के लिए गूगल प्ले पर उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for Android, WhatsApp, Android, Social, Apps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.