भारत में 1 महीने में 76 लाख से ज्यादा WhatsApp अकाउंट बैन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

1 फरवरी से 29 फरवरी के बीच 7,628,000 अकाउंट को बैन किया। ये ऐसे अकाउंट थे जो +91 इंटरनेशनल प्रीफिक्स वाले फोन नंबर से रजिस्टर्ड थे

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 20:37 IST
ख़ास बातें
  • कई पॉलिसी के उल्लंघन के चलते WhatsApp हर महीने करता है लाखों अकाउंट बैन
  • फरवरी महीने में प्लेटफॉर्म ने 7,628,000 अकाउंट को बैन किया था
  • पिछले साल दिसंबर में 71,96,000 अकाउंट्स को बैन किया गया था

पिछले साल दिसंबर में प्लेटफॉर्म ने 71 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैन किया था

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने इस साल फरवरी में भारत में 76 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को बैन किया। Meta के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म हर महीने अपनी खास रिपोर्ट में उन अकाउंट की संख्या जारी करता है, जिन्हें लेकर उसे शिकायत मिलती हैं और साथ ही जिन्हें प्लेटफॉर्म किसी ना किसी कारण से स्थाई रूप से बैन करता है। व्हाट्सऐप ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया है कि उसने 14.24 लाख से अधिक अकाउंट्स को 'प्रोएक्टिवली' बैन किया है, जिसका मतलब है कि इन अकाउंट्स के लिए किसी यूजर की ओर से पॉलिसी के उल्लंघन की रिपोर्ट मिलने से पहले ही इन्हें ब्लॉक कर दिया गया था।

सूचना प्रौद्योगिकी के अनुपालन में जारी की गई WhatsApp की मंथली रिपोर्ट में प्लेटफॉर्म का कहना है कि उसने इस साल 1 फरवरी से 29 फरवरी के बीच 7,628,000 अकाउंट को बैन किया। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के अनुसार, ये ऐसे अकाउंट थे जो +91 इंटरनेशनल प्रीफिक्स वाले फोन नंबर से रजिस्टर्ड थे। व्हाट्सऐप का कहना है कि उसने फरवरी में सक्रिय रूप से 76 लाख से अधिक अकाउंट्स में से 1,424,000 अकाउंट्स पर बिना किसी यूजर की शिकायत के ही बैन लगाया है। ये वे अकाउंट थे, जो कंपनी की नीतियों का उल्लंघन कर रहे थे। जबकि व्हाट्सऐप यूजर्स को अकाउंट की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है, प्लेटफॉर्म ऑन-प्लेटफॉर्म एब्यूस डिकेक्शन सिस्टम भी नियोजित करता है जो सक्रिय रूप से पॉलिसी के उल्लंघन का पता लगा सकता है।

मौजूदा नियमों के अनुसार, WhatsApp यूजर्स से शिकायत grievance_officer_wa@support.whatsapp.com पर भेजे गए ईमेल के जरिए और इंडिया ग्रिवांस ऑफिसर को पोस्ट के जरिए भेजे गए मेल के माध्यम से प्राप्त करता है।

पिछले वर्ष नवंबर में WhatsApp ने लगभग 71,96,000 अकाउंट्स को बैन किया था। कंपनी ने इनमें से लगभग 19,54,000 अकाउंट्स को यूजर की ओर से पॉलिसी के उल्लंघन की रिपोर्ट मिले बिना बैन किया। हर महीने इसी तरह प्लेटफॉर्म हजारों से लाखों अकाउंट्स को बैन करता है। भारत में चुवानी दौर चल रहा है, जिसके चलते ये कदम और अहम हो जाते हैं।
Advertisement

इससे अलग, बता दें कि WhatsApp ने सिक्योरिटी और प्राइवसी प्रोटेक्शन को बेहतर बनाने के लिए पिछले साल चैट लॉक फीचर को पेश किया था, जिसके बाद अब सोशल मीडिया दिग्गज कथित तौर पर चैट लॉक फंक्शन को लिंक किए गए डिवाइसेज तक एक्सटेंड करना चाह रहा है। कहा जा रहा है कि व्हाट्सऐप का अपकमिंग अपडेट लिंक्ड डिवाइसेज के लिए फीचर लाएगा। इस अपडेट को WhatsApp के Android beta v2.24.8.4 में देखा गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.