भारत में 18 लाख से ज्‍यादा अकाउंट्स WhatsApp ने किए बैन, जानें वजह

कंपनी ने भारतीय कानूनों या वॉट्सऐप की सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने पर अकाउंट्स पर कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Apoorva Sinha, अपडेटेड: 2 मई 2022 16:46 IST
ख़ास बातें
  • वॉट्सऐप ने अपनी दसवीं यूजर सेफ्टी मंथली रिपोर्ट रिलीज की है
  • अपनी रिपोर्ट में वॉट्सऐप ने इस कार्रवाई के बारे में बताया है
  • मार्च महीने में यूजर्स ने कुल 597 शिकायतें वॉट्सऐप को भेजीं

रिपोर्ट से पता चलता है कि मार्च महीने में यूजर्स ने कुल 597 शिकायतें वॉट्सऐप को भेजीं। इनमें से 407 शिकायतों के जरिए अकाउंट बैन की अपील की गई थी।

Photo Credit: Unsplash

वॉट्सऐप (WhatsApp) ने भारतीय यूजर्स से मिली शिकायतों के बाद कार्रवाई की है और इस साल मार्च महीने में 1.85 मिलियन (18 लाख) से ज्‍यादा अकाउंट्स पर बैन लगा दिया है। IT रूल्‍स 2021 के अनुसार वॉट्सऐप ने अपनी दसवीं यूजर सेफ्टी मंथली रिपोर्ट रिलीज की है। कंपनी ने भारतीय कानूनों या वॉट्सऐप की सेवा की शर्तों का उल्लंघन करने पर कुछ अकाउंट्स पर कार्रवाई की है। अपनी रिपोर्ट में वॉट्सऐप ने इस कार्रवाई के बारे में बताया है। 

रिपोर्ट से पता चलता है कि मार्च महीने में यूजर्स ने कुल 597 शिकायतें वॉट्सऐप को भेजीं। इनमें से 112 शिकायतें अकाउंटिंग सपोर्ट से जुड़ी थीं। 407 शिकायतों के जरिए अकाउंट बैन की अपील की गई थी। 37 शिकायतें प्रोडक्‍ट सपोर्ट और 13 सेफ्टी से संबंधित थीं। 28 शिकायतें अन्‍य सपोर्ट के बारे में थीं। इनमें इनमें से 74 रिक्‍वेस्‍ट पर एक्‍शन लिया गया। ये सभी बैन से संबंधित थे। यहां एक बात ध्‍यान में रखनी चाहिए कि एक्‍शन का मतलब है किसी अकाउंट पर बैन लगाना या बैन किए गए अकाउंट को बहाल करना। 
Advertisement

वॉट्सऐप के प्रवक्‍ता ने कहा कि हम एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विसेज के बीच दुरुपयोग को रोकने में इंडस्‍ट्री लीडर हैं। कई वर्षों से हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य तकनीकों में निवेश किया है, ताकि प्‍लेटफॉर्म पर यूजर्स की सेफ्टी बरकरार रहे। वॉट्सऐप प्रवक्‍ता ने कहा कि हमने आईटी नियम 2021 के अनुसार मार्च महीने के लिए अपनी रिपोर्ट पब्लिश की है। करीब 1.8 मिलियन से ज्‍यादा अकाउंट्स पर बैन लगाया है। गौरतलब है कि वॉट्सऐप ने फरवरी में भी 1.4 मिलियन (14 लाख) से ज्‍यादा भारतीय अकाउंट्स पर बैन लगा दिया था। 

WhatsApp का कहना है कि अपने स्वयं के स्वचालित टूल का उपयोग करके दुर्व्यवहार का पता लगाना अकाउंट की लाइफस्टाइल के तीन फेज में संचालित होता है: रजिस्ट्रेशन के दौरान, मैसेजिंग के दौरान, और नेगेटिव फीडबैक के रेस्पोन्स में, जो इसे यूजर रिपोर्ट और ब्लॉक के रूप में प्राप्त होता है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का कहना है कि विश्लेषकों की एक टीम इन फंक्शन्स को उच्च स्तर के मामलों का मूल्यांकन करने और समय के साथ इफ्केटिवनेस में सुधार करने में मदद करती है। व्हाट्सएप को किसी भी शिकायत की रिपोर्ट करने के लिए, यूजर wa@support.whatsapp.com पर ई-मेल कर सकते हैं या ऐप में उपलब्ध बटनों का उपयोग करके संदिग्ध अकाउंट की रिपोर्ट और ब्लॉक कर सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  6. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  2. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  3. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  5. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  7. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  8. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  9. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  10. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.