WhatsApp घंटों भर की दिक्कत के बाद हुआ ठीक, अब यूजर्स भेज और रिसीव कर पा रहे हैं मैसेज

WhatsApp दुनियाभर में दो घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहा। सर्विस में समस्या दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई, जिसके बाद लाखों की संख्या में यूजर्स ने इसकी शिकायत करनी शुरू की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 15:07 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp दुनियाभर में दो घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहा
  • सर्विस में समस्या दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई
  • अब, Meta ने समस्या को फिक्स कर दिया है

WhatsApp मंगलवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे के करीब डाउन हुआ था

दो घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहने के बाद WhatsApp अब वापल चालू हो गया है। मंगलवार, 25 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे के आसपास से व्हास्टऐप के डाउन होने की शिकायतें आनी शुरू हो चुकी थी। पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के सर्वर में दिक्कत होने के कयास लगाए जा रहे थे, क्योंकि यूजर्स शिकायत कर रहे थे कि उन्हें प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने में या प्राप्त करने में दिक्कत आ रही थी। प्लेटफॉर्म में समस्या आने से बहुत बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए, क्योंकि इसे निजी इस्तेमाल के साथ-साथ बिजनेस, स्कूल और कई अन्य संस्थानों द्वारा बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। वर्तमान में Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को दुनियाभर में 2 अरब से ज्यादा लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

WhatsApp दुनियाभर में दो घंटे से ज्यादा समय तक डाउन रहा। सर्विस में समस्या दोपहर 12:30 बजे से शुरू हुई, जिसके बाद लाखों की संख्या में यूजर्स ने इसकी शिकायत करनी शुरू की। समस्या केवल मोबाइल ऐप में ही नहीं, बल्कि Web वर्जन में भी नोटिस की गई। अब, Meta ने समस्या को फिक्स कर दिया है और ऐप और वेब दोनों प्लेटफॉर्म पहले के समान काम कर रहे हैं।
Advertisement
 

User reports indicate Whatsapp is having problems since 3:17 AM EDT. https://t.co/cvGsWTfsWq RT if you're also having problems #Whatsappdown

— Downdetector (@downdetector) October 25, 2022
बता दें कि इस समस्या की शुरुआत आज दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुई थी, जिसके बाद आउटेज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म Downdetector पर लाखों यूजर्स ने समस्या की शिकायत की। यूजर्स की शिकायत थी कि उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। Gadgets 360 ने भी मोबाइल ऐप और WhatsApp Web दोनों प्लेटफॉर्म पर इस समस्या का सामना किया।

DownDetector के हीट मैप से पता चला था कि भारत सहित यह समस्या दुनियाभर के कई देशों में रिपोर्ट की गई थी।
Advertisement

Twitter पर भी #WhatsAppDown जमकर इस्तेमाल किया गया और इसके ऊपर मीम शेयर होने शुरू हो गए थे। आप नीचे ट्विटर पर आ रही कुछ प्रतिक्रियाओं को देख सकते हैं।
Advertisement
 

People Coming to Twitter to see if WhatsApp is down#WhatsappDown pic.twitter.com/eGi25KiQhU

— Bella Ciao (Chai) (@punjabiii_munda) October 25, 2022
 

When WhatsApp is Down.#whatsappdown pic.twitter.com/xHgsHd9h8v

— ɅMɅN DUВΞY (@imAmanDubey) October 25, 2022
 

WhatsApp Engineer right now #WhatsAppDown pic.twitter.com/vRg0RZXYTd

— MB (@bowx_) October 25, 2022
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Down, WhatsApp Fix
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.