• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • WhatsApp down: दिवाली के अगले दिन व्हाट्सऐप डाउन, क्या आपके मोबाइल, कंप्यूटर पर भी नहीं चल रहा?

WhatsApp down: दिवाली के अगले दिन व्हाट्सऐप डाउन, क्या आपके मोबाइल, कंप्यूटर पर भी नहीं चल रहा?

DownDetector में दिखाया गया हीट मैप बताता है कि समस्या की शिकायत मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ से रिपोर्ट की गई हैं। हालांकि, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह समस्या बड़े पैमाने पर आई है।

WhatsApp down: दिवाली के अगले दिन व्हाट्सऐप डाउन, क्या आपके मोबाइल, कंप्यूटर पर भी नहीं चल रहा?

Twitter पर जमकर शेयर किया जा रहा है #WhatsAppDown

ख़ास बातें
  • Downdetector पर हजारों लोगों ने WhatsApp में समस्या की शिकायत की है
  • Gadgets 360 ने भी ऐप और Web दोनों प्लेटफॉर्म पर इस समस्या का सामना किया
  • मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ से आ रही हैं शिकायत
विज्ञापन
WhatsApp मंगलवार, 25 अक्टूबर को करीब दोपहर 1 बजे से डाउन है। पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को लेकर शिकायत की जा रही है कि इसके सर्वर में दिक्कत है। यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजने में या प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है। प्लेटफॉर्म में समस्या आने से बहुत बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होते हैं, क्योंकि इसका निजी इस्तेमाल के साथ-साथ बिजनेस, स्कूल और कई अन्य संस्थानों द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान में Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को दुनियाभर में अरबों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है।

खबर लिखते समय तक, Downdetector पर हजारों लोगों ने WhatsApp में समस्या की शिकायत की है। यूजर्स की शिकायत है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज भेजने और रिसीव करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। Gadgets 360 ने भी मोबाइल ऐप और WhatsApp Web दोनों प्लेटफॉर्म पर इस समस्या का सामना किया है। एक ओर ऐप में भेजे गए मैसेज में सिंगल टिक दिखाई दे रहा है, जबकि व्हाट्सऐप वेब सर्वर से कनेक्ट नहीं हो रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह सर्वर से संबंधित समस्या है।
 

DownDetector में दिखाया गया हीट मैप बताता है कि समस्या की शिकायत मुख्य रूप से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और लखनऊ से रिपोर्ट की गई हैं। हालांकि, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि यह समस्या बड़े पैमाने पर आई है।

Twitter पर भी #WhatsAppDown जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके ऊपर मीम शेयर होने शुरू हो गए हैं। आप नीचे ट्विटर पर आ रही कुछ प्रतिक्रियाओं को देख सकते हैं।
 
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Down, WhatsApp Downdetector, Down Detector
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »