• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • ट्विटर ने रियो ओलंपिक 2016 के लिए मोमेंट्स फ़ीचर में किया बदलाव

ट्विटर ने रियो ओलंपिक 2016 के लिए मोमेंट्स फ़ीचर में किया बदलाव

ट्विटर ने रियो ओलंपिक 2016 के लिए मोमेंट्स फ़ीचर में किया बदलाव
ख़ास बातें
  • यूज़र के टाइमलाइन पर ओलंपिक से संबंधित ट्वीट नज़र आएंगे
  • मोमेंट्स के अलावा ट्विटर ने 207 टीमों के लिए इमोजी भी जारी किया है
  • इसके अलावा 50 ओलंपिक और स्पोर्ट्स इमोजी भी मौजूद रहेंगे
विज्ञापन
माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने बुधवार को अपने मोमेंट्स फ़ीचर में बदलाव की जानकारी दी। कंपनी ने बताया है कि वह यूज़र के टाइमलाइन पर ओलंपिक से संबंधित ट्वीट दिखाएगी। ये ट्वीट एक हफ्ते तक पुराने भी हो सकते हैं।

इससे पहले मोमेंट्स फ़ीचर आम तौर पर यूज़र को कुछ घंटे पुराने या अधिकतम एक दिन पुराने ट्वीट दिखाता था।

इस फ़ीचर का इस्तेमाल यूज़र दिनभर के घटनाक्रम के रीकैप के लिए भी कर सकते हैं। रीकैप मोमेंट्स अब नतीजों, मेडल काउंट और अन्य बड़े घटनाक्रमों को दिखाएगा। यह जानकारी टेकक्रंच डॉट कॉम ने दी।

स्पोर्ट्स और इंवेंट्स के लिए लाइव ओलंपिक मोमेंट्स ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राज़ील, कनाडा, मैक्सिको, जापान, इंग्लैंड और अमेरिका में उपलब्ध होगा।

मोमेंट्स के अलावा ट्विटर ने 207 टीमों के लिए इमोजी भी जारी किया है। जैसे ही यूज़र अपनी पसंदीदा टीम या देश के नाम के पहले तीन अक्षर हैशटैग के बाद टाइप करेंगे, यह इमोजी एक्टिव हो जाएगा।

इसके अलावा 50 ओलंपिक और स्पोर्ट्स इमोजी भी मौजूद रहेंगे जिन्हें हैशटैग का इस्तेमाल करके एक्टिव किया जा सकेगा। ये हैशटैग अंग्रेजी, फ्रेंच, पूर्तगाली और स्पैनिश में उपलब्ध होंगे।

सभी इमोजी और अलग किस्म वाले मोमेंट्स आने वाले दिनों में उपलब्ध होंगे। लेकिन ओलंपिक के लिए विशेष बनाया गया मोमेंट्स सेक्शन लाइव हो चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Moments, Olympics, Rio Olympics, Social, Twitter, Twitter Moments
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »