ट्विटर ने शुरू किया 360 डिग्री लाइव वीडियो फ़ीचर

ट्विटर ने शुरू किया 360 डिग्री लाइव वीडियो फ़ीचर
विज्ञापन
अग्रणी सोशल नेटवर्किंग कंपनी ट्विटर ने अपने ग्राहकों के लिए लाइव 360 डिग्री वीडियो की सुविधा शुरू की है। ट्विटर के निदेशक (एआर/वीआर) एलेसांद्रो सबाटेली ने बुधवार को कहा, "हमारे यूज़र अपनी पसंद के प्रसारणकर्ता से इंटरेक्टिव 360 डिग्री वीडियो की सुविधा पा सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "अब ट्विटर यूज़र जानी-मानी हस्तियों की इंटरेक्टिव वीडियो से रू-ब-रू हो सकती हैं और विशेष आयोजनों के 360 डिग्री वीडियो देख सकती हैं।"

सबाटेली ने बताया कि ट्विटर और पेरिस्कोप के उपयोगकर्ता पहले से ही 360 डिग्री वीडियो देख सकते हैं। पेरिस्कोप के जरिए अभी सिर्फ चुनिंदा उपयोगकर्ताओं को ही 360 डिग्री वीडियो के जरिए लाइव होने की सुविधा दी जा रही है, जिसे आने वाले सप्ताहों में अन्य उपयोगकर्ताओं तक बढ़ाया जाएगा।

अभी जब आप सोशल साइट पर 'लाइव 360' के बैज वाला वीडियो देखते हैं तो आप अपने डिवाइस को घुमाकर किसी दृश्य को साक्षात देखने जैसा अनुभव हासिल कर पाते हैं। आप इस तरह के वीडियो में ऊपर, नीचे, आजू-बाजू और यहां तक कि पीछे के दृश्य भी देख सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Twitter, Twitter user, Twitter 360 degree live video
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  2. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  3. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
  4. Samsung Galaxy Watch 9 हुई लॉन्च, AI हेल्थ फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Samsung Galaxy Z Flip 8 क्लैमशेल फोन लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 4300mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  6. 50MP कैमरा, 4800mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Samsung Galaxy Watch Ultra 2 हुई लॉन्च, 1.52 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  10. 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »