Truecaller एंड्रॉयड ऐप से अब करें फोन नंबर स्कैन

भारत के सबसे लोकप्रिय एंड्रॉयड ऐप में से एक ट्रूकॉलर ने दो नए फीचर पेश किए हैं। नए फीचर में ऐप यूज़र की सहूलियत का खास ख्याल रखा गया है।

Truecaller एंड्रॉयड ऐप से अब करें फोन नंबर स्कैन
ख़ास बातें
  • भारत के सबसे लोकप्रिय एंड्रॉयड ऐप में से एक है ट्रूकॉलर
  • नए फीचर में ऐप यूज़र की सहूलियत का खास ख्याल रखा गया है
  • हम नंबर स्कैनर और फास्ट ट्रैक नंबर फीचर के बारे में बात कर रहे हैं
विज्ञापन
भारत के सबसे लोकप्रिय एंड्रॉयड ऐप में से एक ट्रूकॉलर ने दो नए फीचर पेश किए हैं। नए फीचर में ऐप यूज़र की सहूलियत का खास ख्याल रखा गया है।

पहला फीचर है नंबर स्कैनर। इसकी मदद से अब यूज़र बिलबोर्ड, बिज़नेस कार्ड, या फिर किसी अन्य जगह से नंबर को स्कैन कर पाएंगे। ऐसा फोन के कैमरे के ज़रिए संभव होगा। यूज़र इस फीचर को ट्रूकॉलर ऐप में सर्च बार में मौज़ूद नया कैमरा आइकन की मदद से इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके बाद आपको कैमरे को ऑब्जेक्ट की दिशा में ले जाना होगा। आप चाहें ऐप के अंदर मौज़ूद हैमबर्गर आइकन को टैप करके भी कैमरा मोड को एक्टिव कर सकते हैं। दोनों ही तरीकों में आपको फोन नंबर का रिकॉर्ड रखने के लिए फोटो खींचने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। स्कैनर अपने आप ही नंबर स्कैन कर लेगा।

Gadgets 360 को इस फीचर की टेस्टिंग का मौका मिला है। हमने पाया कि इस फीचर के साथ ट्रूलकॉलर ऐप ने बेहतरीन काम किया। यह तेज़ था और नंबर को स्कैन करने में सटीक भी। नंबर स्कैनर के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। रिजल्ट तुरंत सामने आ जाते हैं। अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन है तो ऐप नंबर को ट्रूकॉलर के डेटा बेस में स्टोर कर लेगा। इसके बाद आपको उस शख्स या बिज़नेस हाउस की पहचान भी मिल जाएगी।

अगर ऐप के सामने कई नंबर एक ही फ्रेम में मौज़ूद हैं तो आपको किसी एक नंबर को चुनने की सुविधा मिलेगी। हमने इस फीचर में सिर्फ एक ही कमी पाई। अभी आप नंबर स्कैनर को अपने फोटो लाइब्रेरी में मौज़ूद किसी तस्वीर से नंबर निकालने के लिए नहीं कर सकते। यह फीचर सिर्फ रियल टाइम में काम करता है। भारत में ऐप के यूज़र नए स्कैन फीचर को ट्रूकॉलर पे के साथ भी इस्तेमाल कर पाएंगे। तेजी से किसी को भी पैसे भेजने के लिए अब आपके पास स्कैन और पे फीचर है।

दूसरा नया फीचर फास्ट ट्रैक नंबर है। इस फीचर एयरलाइन, बैंक, आपातकालीन सेवाओं, होटल और अन्य ज़रूरी नंबर को ट्रूकॉलर ऐप में स्टोर कर देता है। इन्हें आप सर्च बार के ज़रिए एक्सेस कर पाएंगे। इन फास्ट ट्रैक नंबर को आप ऑफलाइन रहने पर भी एक्सेस कर पाएंगे। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने गैजेट्स 360 को बताया कि ये फीचर धीरे-धीरे पेश किए जाएंगे।

नए फीचर ट्रूकॉलर के एंड्रॉयड वी8.45 वर्ज़न पर उपलब्ध होंगे। इन फीचर को यूज़र के लिए इस हफ्ते रोलआउट किया जा रहा है। फास्ट ट्रैक नंबर और स्कैन एंड पे फीचर अभी सिर्फ भारतीय यूज़र के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि दुनियाभर में ट्रूकॉलर ऐप के 25 करोड़ से ज़्यादा यूज़र हैं। और भारत कंपनी के लिए सबसे बड़ा मार्केट है।

ट्रूकॉलर ऐप अपडेट हो जाने के बाद यूज़र अपने स्टॉक कॉन्टेक्ट ऐप में कई नए विकल्प देख पाएंगे। ये पैसे भेजने की सुविधा, पैसे मांगने की सुविधा, रीचार्ज नंबर और ट्रूकॉलर फ्लैश मैसेज हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TrueCaller, Truecaller android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »