• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Tinder 'Share My Date': अब डेट की डिटेल्स दोस्तों और परिवार के साथ करें शेयर, ऐसे काम करता है नया फीचर

Tinder 'Share My Date': अब डेट की डिटेल्स दोस्तों और परिवार के साथ करें शेयर, ऐसे काम करता है नया फीचर

Tinder के अनुसार, 30 वर्ष से कम उम्र के लगभग 51 प्रतिशत यूजर्स पहले से ही अपने दोस्तों के साथ तारीख की जानकारी शेयर करते हैं, जबकि 19 प्रतिशत यह जानकारी अपनी माताओं के साथ शेयर करते हैं।

Tinder 'Share My Date': अब डेट की डिटेल्स दोस्तों और परिवार के साथ करें शेयर, ऐसे काम करता है नया फीचर
ख़ास बातें
  • Tinder ने लॉन्च किया नया Share My Date फीचर
  • इसमें डेट की डिटेल्स परिवार के सदस्यों या दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं
  • एक लिंक के जरिए पहुंच जाती है डेट की लोकेशन, डेट का नाम और बहुत कुछ
विज्ञापन
Tinder ने हाल ही में 'Share My Date' नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है। फीचर यूजर्स को अपनी अपकमिंग डेट की जानकारी दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करने की सुविधा देता है, ताकि वे सेफ्टी के लिहाज से यूजर पर नजर रख सकें। इस फीचर में डेट से पहले, यूजर्स अपने डेट प्लान, जैसे कि लोकेशन, टाइम और साथ जाने वाले व्यक्ति का नाम 'Share My Date' फीचर में डाल सकते हैं। इसमें यूजर्स को यह चुनने का ऑप्शन मिलता है कि वे किसके साथ अपने डेट प्लान को शेयर करना चाहते हैं, जैसे कि सिर्फ दोस्त, सिर्फ परिवार, या सभी। चलिए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं और आपको इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं।

Tinder 'Share My Date' फीचर आखिरकार अब प्लेटफॉर्म पर लाइव है। सेफ्टी के लिहाज से फीचर काम का है, क्योंकि यह यूजर्स को अपनी डेट की जानकारी अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ शेयर करने की सुविधा देता है। इसके जरिए आप अपने करीबी की सेफ्टी सुनिश्चित कर सकते हैं, यदि वे आपसे अपनी डेट की जानकारी शेयर करते हैं। फीचर डेटिंग को अधिक सुरक्षित बना सकता है, खासकर महिलाओं के लिए। यह यूजर्स को डेट पर जाते समय ज्यादा आत्मविश्वास और सहज महसूस करा सकता है। हालांकि, यह केवल तभी काम आ सकता है, यदि डेट पर जाने वाला यूजर अपने करीबीयों के साथ डेट डिटेल्स शेयर करता है।

Tinder के अनुसार, 30 वर्ष से कम उम्र के लगभग 51 प्रतिशत यूजर्स पहले से ही अपने दोस्तों के साथ तारीख की जानकारी शेयर करते हैं, जबकि 19 प्रतिशत यह जानकारी अपनी माताओं के साथ शेयर करते हैं। नया फीचर एक सिंगल लिंक जनरेट करता है, जिसमें डेट की तारीख, समय, स्थान और जिस व्यक्ति से यूजर मिल रहा है उसकी तस्वीर के साथ-साथ उसकी प्रोफाइल का लिंक भी शामिल है। इतना ही नहीं, यूजर्स शेयर किए जाने वाले इस लिंक में पर्सनल नोट्स भी जोड़ सकते हैं।

इसमें लिंक शेयर करने की कोई लिमिट नहीं है। प्लेटफॉर्म के अनुसार, डेट डिटेल्स के लिंक को 30 दिन पहले तक शेड्यूल किया जा सकता है। निश्चित तौर पर यह उन यूजर्स के लिए काम का साबित हो सकता है, जिनके पास एक साथ कई डेट्स के प्लान होते हैं।

यूजर्स अपने डेट प्लान को शेयर करने के बाद भी एडिट कर सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि जिनके पास लिंक का एक्सेस है, वे लेटेस्ट डिटेल्स हासिल कर सके। यह तब बेहद काम आ सकता है, जब लिंक शेयर करने के बाद, मिलने का स्थान या समय आदि अचानक बदल जाए। डेट खत्म होने के बाद शेयर किया गया लिंक अपने आप बंद हो जाता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tinder, Tinder Share My Date, Tinder New Features
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »