• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • TikTok पर फर्जी जानकारी वाले वीडियो पर रोक लगाने के लिए आया नया फीचर

TikTok पर फर्जी जानकारी वाले वीडियो पर रोक लगाने के लिए आया नया फीचर

टिकटॉक यूज़र को यदि ऐसा कोई वीडियो दिखता है, जिसके द्वारा कोविड-19 से संबंधित किसी फर्जी खबर को फैलाया जा रहा है तो इस वीडियो को वह रिपोर्ट कर सकते हैं।

TikTok पर फर्जी जानकारी वाले वीडियो पर रोक लगाने के लिए आया नया फीचर

TikTok प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल फर्जी खबरें फैलाने के लिए हुआ

ख़ास बातें
  • फर्जी खबरों से लड़ेगा TikTok का नया फीचर
  • ऐप के अंदर रिपोर्ट करने की सुविधा दी गई
  • कोरोना वायरस से संबंधित फर्जी खबरों को जांचेगा इंटरनल टास्कफोर्स
विज्ञापन
TikTok लगातार कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए कोई न कोई कदम उठा रहा है। हाल ही में इस वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म ऐप ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद के लिए मेडिकल इक्यूपमेंट्स के साथ-साथ कुछ पैसे भी डोनेट किया थे। वहीं, अब टिकटॉक ने COVID-19 लॉकडाउन के दौरान फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिए एक नया फीचर ज़ारी किया है, इस फीचर का नाम है In-App Reporting । टिकटॉक यूज़र अब ऐसे कॉन्टेंट को ऐप पर रिपोर्ट कर सकते हैं, जिसको देखकर उन्हें महसूस हो रहा है कि वीडियो के जरिए जनबूझकर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है।

TikTok वेबसाइट के पोस्ट के द्वारा जानकारी दी गई है कि In-App Reporting फीचर यूज़र्स को इजाज़त देता है कि वह ऐप पर ऐसे वीडियो कॉन्टेंट को रिपोर्ट करें, जिसके द्वारा जानबूझकर भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। यह हर तरह के वीडियो समाग्री पर लागू होता है, टिकटॉक ने इस फीचर के अंदर “COVID-19 information” नाम की एक सब-कैटेगरी प्रस्तुत की है, जिसके तहत कोविड-19 से जुड़ी किसी भी जानकारी को रिपोर्ट किया जा सकता है।

टिकटॉक यूज़र को यदि ऐसा कोई वीडियो दिखता है, जिसके द्वारा कोविड-19 से संबंधित किसी फर्जी खबर को फैलाया जा रहा है तो इस वीडियो को वह रिपोर्ट कर सकते हैं। वीडियो रिपोर्ट करने के लिए आपको वीडियो के शेयर बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Report पर टैप करें और फिर Misleading information और फिर COVID-19 misinformation पर टैप करें। यहां आपको वैकल्पिक रिपोर्ट के लिए डिस्क्रिप्शन का भी विकल्प दिखेगा, जहां आप डिस्क्रिप्शन डालकर भी रिपोर्ट कर सकते हैं। यह सब हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।

टिकटॉक ने बताया कि जो वीडियो COVID-19 misinformation के तहत रिपोर्ट की जाती है, उसे इंटरनल टास्कफोर्स द्वारा देखा जाता है और थर्ड-पार्टी चेकर को जांच के लिए भेजा जाता है। आपको बता दें, इंटरनल टास्कफोर्स को खासतौर पर कोरोना वायरस के दौरान फर्जी खबरों लड़ने के लिए गठित किया गया है। पोस्ट में जानकारी दी गई है कि फर्जी खबरों को जांचने के लिए उन्होंने विश्वास न्यूज़ द फैक्ट चेकिंग आर्म ऑफ जागरण ग्रुप के साथ साझेदारी की है।

इस फीचर को फेज़ स्तर पर सभी यूज़र तक पहुंचाया जाएगा। Gadgets 360 ने आइफोन के लेटेस्ट वर्ज़न पर इस फीचर जांच की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, Covid 19, Coronavirus

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »