Telegram अपडेट में आए धांसू फीचर्स, यूजर्स को मिलेंगी ये नई सुविधाएं

Telegram ने नए अपडेट किए हैं, जिसमें अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 फरवरी 2024 12:56 IST
ख़ास बातें
  • अपग्रेड सर्च में सभी चैट में सर्च फंक्सनेलिटी में सुधार किया गया है।
  • वॉयस और वीडियो मैसेज के लिए अब व्यू-वन्स सेटिंग उपलब्ध है।
  • यूजर्स अब वॉयस या वीडियो मैसेज रिकॉर्डिंग रोक और फिर से शुरू कर सकते हैं।

Telegram अपडेट में नए फीचर्स आए हैं।

Photo Credit: Telegram

Telegram ने नए अपडेट किए हैं, जिसमें अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स एक्सपीरियंस बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए गए हैं। नए फीचर्स में सेव मैसेज में सुधार, वन टाइम वॉयस और वीडियो मैसेज, डिटेल्ड रीड रिसिप्ट और काफी कुछ शामिल हैं। आइए इन अपडेट के बारे में विस्तार से जानते हैं कि ये कैसे टेलीग्राम पर यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करते हैं।

Saved Messages 2.0
Advertisement
Telegram के सेव मैसेज जो पहले नोट्स और फॉरवर्ड मैसेज के लिए इस्तेमाल किए जाते थे, उन्हें अब अपग्रेड कर दिया गया है। यह अब लिंक, मीडिया और बुकमार्क के लिए एक स्टोरेज सिस्टम के तौर पर काम करते हैं। यूजर्स चैट से सेव किए गए मैसेज को मैनेज कर सकते हैं, बेहतर कैटेगरी के लिए टैग का उपयोग कर सकते हैं और शेयर्ड मीडिया में नए 'सेव्ड' टैब के जरिए से उन तक पहुंच सकते हैं।

व्यू सेव मैसेज बाय चैट
Advertisement
एक नया 'व्यू एस चैट' मोड यूजर्स को प्राइवेट चैट, ग्रुप और चैनल की एक लिस्ट देखने की अनुमति देता है जिनसे मैसेज फॉरवर्ड किए गए हैं। यह फीचर आसान एक्सेस प्रदान करता है और यूजर्स पसंदीदा चैट को टॉप पर पिन कर सकते हैं।

टैग्स फॉर सेव मैसेज
Advertisement
ऑर्गेनाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए सेव मैसेज में इमोजी पर बेस्ड कई टैग जोड़े जा सकते हैं। प्रीमियम यूजर्स टैग का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे स्पेसिफिक मैसेज को फिल्टर करना और सर्च करना आसान हो जाता है।

सेव मैसेज इन शेयर्ड मीडिया
Advertisement
चैट, ग्रुप और चैनल में अब शेयर्ड मीडिया सेक्शन में एक 'सेव्ड' टैब है, जिससे किसी खास चैट से सेव किए गए मैसेज को फॉरवर्ड मैसेज तक पहुंचना आसान हो जाता है।

अपग्रेड सर्च
सभी चैट में सर्च फंक्सनेलिटी में सुधार किया गया है, जिससे सर्च रिजल्ट को नेविगेट करना और उन्हें एक कॉन्टैक्ट लिस्ट के तौर पर देखना आसान हो गया है।
Advertisement

वन टाइम वॉयस और वीडियो मैसेज
वॉयस और वीडियो मैसेज के लिए अब व्यू-वन्स सेटिंग उपलब्ध है, जो ऑटोमैटिक प्ले से पहले उन्हें सिर्फ एक बार चलाने की अनुमति देती है।

पॉज और रिज्यूम रिकॉर्डिंग
यूजर्स अब वॉयस या वीडियो मैसेज की रिकॉर्डिंग रोक और फिर से शुरू कर सकते हैं, जिससे कई मैसेज भेजने की जरूरत खत्म हो जाएगी।

रीड टाइम इन प्राइवेट चैट
1-ऑन-1 चैट में यूजर्स अब समय देख सकते हैं जब उनके मैसेज खोले गए थे। पढ़ने के समय में अंतिम बार देखे गए स्थिति के आधार पर प्राइवेसी सेटिंग्स होती हैं और डिलीट से पहले 7 दिनों तक नजर आती है।

वन-वे लास्ट सीन एंड रीड टाइम्स
टेलीग्राम प्रीमियम यूजर्स अपने लास्ट सीन और रीड टाइम को छिपा सकते हैं जबकि अन्य यूजर्स के देख सकते हैं। यह फीचर कस्टमाइजेबल है और ज्यादा प्राइवेसी कंट्रोल की सुविधा देती है।

प्राइवेट मैसेज परमिशन
प्रीमियम यूजर्स 'एवरीवन' यू 'माय कॉन्टैक्ट और प्रीमियम यूजर' में से चयन करके चुन सकते हैं कि उन्हें कौन मैसेज भेज सकता है। यह फीचर उन यूजर्स की चैट को प्रतिबंधित करता है जो कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल नहीं हैं या प्रीमियम मेंबर नहीं हैं, जब तक कि प्रीमियम यूजर चैट शुरू नहीं करता है।

फास्टर लोडिंग टाइम और हाई क्वालिटी स्टोरीज
वीडियो स्टोरीज अब 4 गुना तेजी से लोड होती हैं और प्रीमियम यूजर्स उन्हें हाई क्वालिटी में देख सकते हैं। सभी यूजर्स वीडियो स्टोरीज में प्लेबैक स्पीड को कंट्रोल कर सकते हैं।

शेयर्ड कॉन्टैक्ट के लिए नया डिजाइन
शेयर्ड कॉन्टैक्ट वाले मैसेज अब बेहतर नजर आते हैं, जो कि सेटिंग्स में चयनित कलर और इमोजी आइकन को दर्शाते हैं।

iOS पर बेहतर वीडियो मैसेज
क्लियर क्वालिटी, क्विक्कर कैमरा स्विचिंग और कम कैमरा शेक के लिए iOS पर वीडियो मैसेज रिकॉर्डिंग को बेहतर किया गया है।

MacOS पर ऐप आइकन
MacOS के लिए टेलीग्राम अब यूजर्स को डॉक में अपने ऐप की उपस्थिति को कस्टमाइज करने के लिए 15 आइकन में से चयन करने की अनुमति देता है। यह सेटिंग्स > अपीरियंस > ऐप आइकन में किया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.