• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • 7 अप्रैल को लॉन्‍च होगा टाटा का ‘सुपर ऐप’ Tata Neu, शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट सबकुछ एक जगह पर

7 अप्रैल को लॉन्‍च होगा टाटा का ‘सुपर ऐप’ Tata Neu, शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट सबकुछ एक जगह पर

कंपनी ने Google Play और Apple के ऐप स्टोर पर लिस्टिंग के जरिए Tata Neu ऐप की लॉन्च डेट का खुलासा किया है।

7 अप्रैल को लॉन्‍च होगा टाटा का ‘सुपर ऐप’ Tata Neu, शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट सबकुछ एक जगह पर

Photo Credit: Apple App Store/Tata Digital

यह एक 'सुपर ऐप' के रूप में काम करेगा और कस्‍टमर्स की रोजाना की जरूरतें जैसे- डेली किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, फाइनेंशियल सर्विस आदि एक प्‍लेटफॉर्म पर पूरी हो जाएंगी।

ख़ास बातें
  • Tata Neu नाम के इस ऐप के जरिए शॉपिंग और पेमेंट दोनों किए जा सकेंगे
  • इसके साथ ही फ्लाइट बुकिंग और हॉलिडे बुकिंग भी की जा सकेगी
  • यह ऐप अपने कस्‍टमर्स को NeuCoins नाम से कॉमन रिवॉर्ड पॉइंट भी देगा
विज्ञापन
टाटा डिजिटल एक वन स्‍टॉप मोबाइल ऐप लॉन्‍च करने जा रहा है। Tata Neu नाम के इस ऐप के जरिए शॉपिंग और पेमेंट दोनों किए जा सकेंगे। फ‍िलहाल यह ऐप टेस्टिंग के लिए सिर्फ टाटा ग्रुप कर्मचारियों के लिए मौजूद है और 7 अप्रैल से आम लोगों के लिए लॉन्‍च हो रहा है। कंपनी ने Google Play और Apple के ऐप स्टोर पर लिस्टिंग के जरिए Tata Neu ऐप की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। कहा जा रहा है कि यह एक 'सुपर ऐप' के रूप में काम करेगा और कस्‍टमर्स की रोजाना की जरूरतें जैसे- डेली किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, फाइनेंशियल सर्विस आदि एक प्‍लेटफॉर्म पर पूरी हो जाएंगी। 

यह ऐप कस्‍टमर्स को NeuCoins नाम से कॉमन रिवॉर्ड पॉइंट देगा। इन रिवॉर्ड पॉइंट्स को ऑनलाइन या फ‍िजिकल लोकेशंस पर खरीदारी करके हासिल किया जा सकेगा। टाटा की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्‍स के अनुसार इस प्‍लेटफॉर्म पर एयरएशिया इंडिया, बिगबास्केट, क्रोमा, टाटा क्लिक और वेस्टसाइड समेत टाटा के विभिन्‍न प्‍लेटफॉर्म्‍स के ऑफर्स भी लिस्‍ट होंगे। 

शॉपिंग के अलावा Tata Neu के यूजर्स Tata Pay की मदद से अपने यूटिलिटी बिल्‍स और ऑनलाइन व इन-स्‍टोर पर्चेज भी कर पाएंगे। यह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पेमेंट को भी सपोर्ट करेगा और कस्‍टमर्स को EMI ऑप्‍शंस भी देगा। Tata Neu ऐप का इस्‍तेमाल करके कस्‍टमर्स यूपीआई या बैंक अकाउंट में पैसे भी भेज सकेंगे। 

इस हफ्ते लॉन्च होने के बाद Tata Neu ऐप Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

ऐप स्‍टोर की लिस्टिंग के स्‍क्रीन शॉट से पता चलता है कि पर्चेज और पेमेंट की सुविधा देने के साथ ही Tata Neu अपने यूजर्स को फाइने‍ंशियल सर्विस देने में भी मदद करेगा। 

Tata Neu के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने Gadgets 360 को बताया कि टाटा पिछले कई महीनों से इस ऐप पर काम कर रही है। इसे इंटरनली टेस्‍ट किया गया है और इंडस्‍ट्री के विभिन्न एक्‍सपर्ट को दिखाया गया है, ताकि उनका फीडबैक लिया जा सके। 

Tata Neu को लाकर कंपनी, Paytm और MobiKwik समेत भारतीय फिनटेक कंपनियों के लिए कॉम्पिटिशन को मुश्किल बनाने जा रही है। टाटा के पास खुद के ऑफलाइन रिटेल चैनल्‍स का मजबूत बेस है। सभी सेगमेंट में वह मौजूद है, जिससे वह शुरुआत में यूजर्स को आकर्षित कर सकती है। कहा जाता है कि कंपनी जापान के सॉफ्टबैंक समेत इन्‍वेस्‍टमेंट फर्मों के साथ काम कर रही है ताकि Tata Neu और उसके कामों के लिए पूंजी जुटाई जा सके। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
  2. 14 हजार में खरीदें 20 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  3. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  4. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  6. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  7. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  9. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  10. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »