• होम
  • ऐप्स
  • फ़ीचर
  • Google Pay के जरिए कैसे करें मोबाइल रीचार्ज? ये है आसान तरीका...

Google Pay के जरिए कैसे करें मोबाइल रीचार्ज? ये है आसान तरीका...

भारत में यदि आप Jio, Vi (Vodafone Idea), Airtel, MTNL या फिर BSNL सब्सक्राइबर हैं, जो आप Google Pay के जरिए अपना या फिर किसी का भी मोबाइल रीचार्ज करा सकते हैं... वो भी चुटकियों में।

Google Pay के जरिए कैसे करें मोबाइल रीचार्ज? ये है आसान तरीका...
ख़ास बातें
  • Google Pay रीचार्ज के दिए देता है प्लान का सुझाव भी
  • गूगल पे के जरिए बिजली बिल और डीटीएच रीचार्ज भी कर सकते हैं
  • पैसों के ट्रांसजेक्शन के लिए बनाना होगा UPI PIN
विज्ञापन
Google Pay एक डिजिटल पेमेंट ऐप है, जो कि भारत में यूज़र्स के बीच पैसे लेने और देने के लिए इस्तेमाल होने वाला बेहद ही लोकप्रिय प्लेटफॉर्म बन चुका है। हालांकि, इस ऐप पर पैसों की लेन-देन के अलावा भी कई अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है, जिसमें बिजली बिल भुगतान, गैस बिल भुगतान, डीटीएच रीचार्ज व प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज आदि शामिल हैं। यदि आपने अब-तक इस प्लेटफॉर्म पर मोबाइल रीचार्ज सुविधा का फायदा नहीं उठाया है, तो आप यकीनन इस ऐप की फायदेमंद सुविधा से अंजान हैं। भारत में यदि आप Jio, Vi (Vodafone Idea), Airtel, MTNL या फिर BSNL सब्सक्राइबर हैं, जो आप गूगल पे के जरिए अपना या फिर अपने रिश्तेदार, दोस्त व जरूरतमंद का मोबाइल रीचार्ज करा सकते हैं... वो भी चुटकियों में। गूगल पे के जरिए मोबाइल रीचार्ज करने का है यह आसान तरीका।

भारत में प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए Google Pay मोबाइल रीचार्ज कराने का सबसे आसान विकल्प देता है। जो लोग गूगल पे की इस सुविधा का फायदा उठाने के इच्छुक हैं, वह नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सैकेंड्स में अपना मोबाइल फोन रीचार्ज करा सकते हैं।
 

How to do mobile recharge on Google Pay

स्टेप्स के बारे में जानकारी देने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यदि आपने कभी Google Pay का इस्तेमाल नहीं किया है, तो आप इस ऐप को Google Play या फिर App Store से डाउनलोड कर लें। इसके बाद खुद को ऐप पर रजिस्टर करें, जोकि काफी आसान तरीका है। यह ऐप आपका रजिस्ट्रेशन के लिए आपका मोबाइल नंबर मांगेगा और फिर ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करेगा। Jio, Vi (Vodafone Idea), Airtel, MTNL या फिर BSNL के प्रीपेड ग्राहक इस ऐप के जरिए फ्री में मोबाइल रीचार्ज का फायदा उठा सकते हैं। रीचार्ज के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-

पहला स्टेप- Google Pay ऐप को डाउनलोड करें और स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स के जरिए खुद को रजिस्टर करें।

दूसरा स्टेप- ऐप में सहज अनुभव के लिए आवश्यक परमिशन दें।

तीसरा स्टेप- रजिस्ट्रेशन के बाद होमपेज में People section में जाएं।

चौथा स्टेप- अब Mobile Recharge पर क्लिक करें और जिस मोबाइल नंबर को रीचार्ज करना है वो टाइप करें।

पांचवा स्टेप- आप अपने कॉन्टेक्ट लिस्ट को भी रीचार्ज के लिए एक्सेस कर सकते हैं।

छठा स्टेप- नंबर लिंक होने के बाद आपको रीचार्ज प्लान के सुझाव दिए जाएंगे। यदि आपने ऐप के जरिए पहले रीचार्ज किया है, तो आपको For You टैब में आपके पुराने रीचार्ज हिस्ट्री को दिखाया जाएगा।

सातवां स्टेप- अब उस प्लान को चुने जिसका आपको रीचार्ज कराना है। प्लान चुनने के बाद पेमेंट की बारी होगी। यदि आप फर्स्ट टाइम यूज़र हैं, तो आपको अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स ऐप में शामिल करनी होगी। यह डिटेल्स केवल एक बार ही भरी जाएंगी और फिर यह ट्रांसजेक्शन के लिए आपके ऐप से जुड़ जाएगा।

आठवां स्टेप- बैंक डिटेल्स भरने के लिए आपके पास डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। अब स्क्रीन पर नज़र आ रहे स्टेप्स को पूरा करते हुए बैंक डिटेल्स ऐप में भरें, जिसमें UPI PIN बनाना भी शामिल है।

नौवा स्टेप-  बैंक डिटेल्स भर जाने के बाद मोबाइल रीचार्ज प्लान के लिए भुगतान करें। गूगल पे इसके लिए आपसे आपका यूपीआई पिन मांगेगा, जो आपने अपनी बैंक डिटेल्स भरते हुए क्रिएट किया होगा।

दसवां स्टेप- यूपीआई पिन डालने के बाद आपका रीचार्ज सफलतापूर्ण पूरा हो जाएगा, जिसका कंफर्मेशन आपको अपने फोन में आए रीचार्ज SMS और बैंक अकाउंट से कटे पैसों के SMS से मिल जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pay, Mobile Recharge, Google Pay Mobile Recharge, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »