बिना चैट खोए कैस बदले WhatsApp फोन नंबर? ये रहा आसान तरीका

WhatsApp आपको बिना चैट खोए आसानी से फोन नंबर बदलने की सुविधा देता है, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इसी तरीके की जानकारी देने जा रहे हैं।

बिना चैट खोए कैस बदले WhatsApp फोन नंबर? ये रहा आसान तरीका
ख़ास बातें
  • WhatsApp आपके कॉन्टेक्ट्स को देगा नंबर बदलने की जानकारी
  • जब-तक आप फोन नहीं बदलते आपकी चैट डिलीट नहीं होगी
  • नए नंबर को व्हाट्सऐप पर करना होगा रजिस्टर
विज्ञापन
WhatsApp आपको बिना चैट खोए आसानी से फोन नंबर बदलने की सुविधा देता है, आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इसी तरीके की जानकारी देने जा रहे हैं। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म स्मार्टफोन यूज़र्स के बीच सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली ऐप है। ज्यादातर लोग इस ऐप के माध्यम से मैसेज, वॉयस कॉल व वीडियो कॉल की सुविधा का लाभ उठाते हैं। हालांकि, व्हाट्सऐप का इस्तेमाल आप रजिस्टर नंबर के साथ कर सकते हैं। ऐसे में जब आपको अपना मौजूदा नंबर बदलना होता है, तो अपना व्हाट्सऐप अकाउंट भी अपडेट करना पड़ता है। हालांकि, यह बिल्कुल संभव है कि ऐप में बिना चैट खोए आप अपना मौजूदा नंबर नए नंबर के साथ बदल सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं-

अपने फोन नंबर को बदलने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, WhatsApp में इसके लिए एक अलग से फीचर दिया गया है। इस फीचर का लाभ उठाते हुए आप आसानी से पुराने नंबर को नए के साथ अपडेट कर सकते हैं। यही नहीं, इस फीचर के अंतगर्त आपके द्वारा बदले गए नंबर की जानकारी आपके सभी कॉन्टेक्ट्स को भी ऑटोमेटिकली दे दी जाती है। आइए स्टेप-बाय-स्टेप जानते हैं कैसे बदलें अपना व्हाट्सएप नंबर।
 

Steps to change WhatsApp phone number without losing chats

फोन नंबर बदलने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपने फोन में नए फोन नंबर वाला सिम कार्ड डालें और सुनिश्चित करें कि फोन पर एसएमएस व फोन कॉल आ रहे हों। इसके अलावा, यह ध्यान रखें कि आपका पुराना फोन नंबर अभी भी आपके व्हाट्सऐप पर रजिस्टर होना चाहिए। आप रजिस्टर मोबाइल नंबर की जांच अपने व्हाट्सऐप की सेटिंग मैन्यू में जाकर कर सकते हैं। स्क्रीन पर आपका नाम और फोन नंबर दिखेगा। सभी प्वाइंट्स क्लियर होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो कर बदले अपना व्हाट्सऐप नंबर-

- सबसे पहले अपने फोन पर WhatsApp ओपन करें।
- अब अपने आईफोन या एंड्रॉयड फोन पर सेटिंग्स पर जाएं। अब स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित तीन डॉट्स मैन्यू पर टैप करें।
- अब Account विकल्प पर क्लिक करें और Change Number पर टैप करें।
- अब आपको एक स्क्रीन नज़र आएगी, जिस पर आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप अपने नए नंबर पर SMS व कॉल रिसीव कर पा रहे हैं या नहीं। कंफर्म करने के बाद Next बटन को क्लिक करें।
- अब यहां अपना पुराना और नया नबंर इंटर करें।
- अब Next पर क्लिक करें।

व्हाट्सऐप अब आपसे पूछेगा कि आपको अपने कॉन्टेंक्ट्स को नंबर बदलने की जानकारी देनी है या नहीं। इसमें आपको All contacts, Contacts I have chat with व custom numbers के विकल्प मिलेंगे।

व्हाट्सऐप अब आपको अपना नया फोन नंबर रजिस्टर करने के लिए प्रोम्प्ट करेगा। प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको 6 डिजिट का कोड मैसेज व कॉल के माध्यम से प्राप्त होगा, जिसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »