ऐप स्टोर पर सबसे ज़्यादा सर्च किया गया यह ऐप

ऐप स्टोर पर सबसे ज़्यादा सर्च किया गया यह ऐप
विज्ञापन
भले ही पिछले हफ्ते स्नैप के स्टॉक प्राइस थोड़े कम रहे, पर एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि आईओएस ऐप स्टोर में स्नैपचैट सबसे ज्यादा सर्च करने वाला ऐप रहा।

फोर्ब्स मैगज़ीन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्नैपचैट ने सर्च और रिज़ल्ट के मामले में सभी प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ दिया। स्नैपचैट ऐसा ऐप रहा जिसके लिए लोगों ने सबसे ज्यादा खोज की।

तस्वीरें साझा करने वाले मैसेजिंग ऐप स्नैपचेट की पेरेंट कंपनी स्नैप इंक इसी महीने सार्वजनिक क्षेत्र में गई। 2012 में शुरू हुई इस नई कंपनी को पिछले साल 515 मिलियन डॉलर का घाटा उठाना पड़ा।

स्नैपचैट के मुताबिक, हर रोज 158 मिलियन लोग स्नैपचैट का इस्तेमाल करते है और 2.5 बिलियन 'स्नैप्स' हर रोज साझा किए जाते हैं।

फेसबुक के स्वामित्व वाले ऐप इंस्टाग्राम इस सूची में दूसरे नंबर पर रहा। जबकि सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक मोबाइल ऐप ने तीसरा स्थान हासिल किया।

गूगल के वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब को चौथा स्थान मिला। युवाओं पर फोकस करने वाले मैसेजिंग स्टार्टअप किक को पांचवी जगह मिली। और रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर को छठवां स्थान मिला।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Snapchat, App Store, iOS, Apps, Snap Inc

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  6. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  10. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »