Whatsapp का विकल्प Signal ग्लोबली डाउन, यूजर्स को हो रही है परेशानी

Signal (सिग्नल) को Whatsapp (व्हाट्सएप) के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन सिग्नल को ग्लोबली काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स ने इस प्लेटफॉर्म के डाउन होने की शिकायत की है।

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 15 जनवरी 2021 23:32 IST
ख़ास बातें
  • Signal अभी ग्लोबली डाउन हुआ है
  • इस ऐप पर इस हफ्ते ही करोड़ों लोग जुड़े हैं
  • व्हाट्सएप पॉलिसी अपडेट के बाद लोग अब सिग्नल से जुड़ रहे हैं

Signal को लोग Whatsapp के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं

Signal (सिग्नल) को Whatsapp (व्हाट्सएप) के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन सिग्नल ग्लोबली डाउन हो गया है। कई यूजर्स ने इस प्लेटफॉर्म के डाउन होने की शिकायत की है। कई लोगों ने इस एप के डाउन होने पर इश्यू भी उठाया है। डाउनडिटेक्टर से भी इस बात की पुष्टि हुई है। Gadgets 360 ने खुद भी इस बात की पुष्टि की है। आप अभी इस एप को खोल सकते हैं और मैसेज भेज सकते हैं, लेकिन अभी कुछ भी डिलीवर होता नहीं दिख रहा है। यह इश्यू शक्रवार को लगभग 8.30pm IST पर शुरू हुआ था और देखते-देखते यह ग्लोबल आउटेज बन गया।
       
अगर आप अभी सिग्ननल को खोलेंगे तो आपको एक न्यू बैनर दिखाई देगा, जिसमें बताया गया है कि ये ऐप कुछ तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रहा है। हालांकि इस बैनर पर और दूसरी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि इसमें बताया गया है कि कंपनी जल्द से जल्द सेवा को बहाल करने पर काम कर रही है।
 

हालांकि ये समस्या क्या है, इस बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं किया गया है। हालांकि जो लोग व्हाट्सएप की प्राइवेसी अपडेट पॉलिसी के बाद सिग्नल को एक विकल्प के तौर पर देख रहे थे, उन्हें इसे निश्चित तौर पर निराशा होगी। दरअसल व्हाट्सएप ने यूजर्स को 8 फरवरी तक अपनी पॉलिसी को एक्सेप्ट करने को कहा है। अगर यूजर्स इस पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करते हैं तो उनका अकाउंट डिलीट हो जाएगा। इस पॉलिसी में व्हाट्सएप का डाटा फेसबुक और उसकी सहयोगी कंपनियों के साथ शेयर करने पर बात कही जा रही है।   

ऐसे में लोगों ने व्हाट्सएप से निराशा दिखाकर सिग्नल की तरफ रुख करना शुरू कर दिया। पिछले 7 दिनों में सिग्नल को 1.78 करोड़ लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। इससे पिछले हफ्ते के मुकाबले डाउनलोड में यह बढ़ोतरी 62 पर्सेंट ज्यादा है। दरअसल व्हाट्सएप के को-फाउंडर ब्रायन एक्टन (Brian Acton) ने ही सिग्नल को भी बनाया है। उन्होंने सिग्नल को प्राइवेसी के लिहाज से सेफ बताया है और कहा है कि इसमें यूजर्स का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Whatsapp, signal, whatsapp down, signal down
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.