• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • अब पेटीएम के जरिए दुकानदारों को क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करें भुगतान

अब पेटीएम के जरिए दुकानदारों को क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करें भुगतान

अब पेटीएम के जरिए दुकानदारों को क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करें भुगतान
ख़ास बातें
  • पेटीएम ने बुधवार को अपने ऐप पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) सिस्टम की घोषणा की
  • दुकानदार पेटीएम ऐप के जरिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भी पेमेंट ले सकेंगे
  • इसे फिलहाल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध कराया गया है
विज्ञापन
पेटीएम ने बुधवार को अपने ऐप पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) सिस्टम की घोषणा की। इसकी मदद से अब दुकानदार पेटीएम ऐप के जरिए क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भी पेमेंट ले सकेंगे। लॉन्च के मौके पर पेटीएम ने बताया कि अभी भारत में सिर्फ 14 लाख पीओएस मशीन मौज़ूद हैं। वह भी देश के चंद इलाकों तक ही सीमित है।

नए ऐप पीओएस के जरिए छोटे व्यापारी भी अब क्रेडिट या डेबिड कार्ड से पेमेंट ले सकेंगे, यानी अब क्रेडिट या डेबिट कार्ड के लिए महंगे स्वाइप मशीन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। सबकुछ स्मार्टफोन के ज़रिए हो जाएगा।

यह ऐसे काम करेगा
अगर आपके पास पेटीएम अकाउंट नहीं है तो व्यापारी बिल का राशि लिखने के बाद आपको फोन देगा। यहां पर आपको कार्ड का ब्यौरा डालना होगा। इसके बाद आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा। इसे आप ऐप पर लिख दें और पेमेंट का काम पूरा हो जाएगा। यह थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है। लेकिन इसकी मदद से छोटे व्यापारी स्वाइप मशीन के खर्चे से बच जाएंगे। उनका काम सिर्फ स्मार्टफोन के जरिए पूरा हो जाएगा।

पेटीएम ने जानकारी दी है कि लेटेस्ट ऐप में प्वाइंट ऑफ सिस्टम को एक्टिव हो गया है। जो व्यापारी पहले से पेटीएम के ज़रिए पेमेंट ले रहे हैं, उनके लिए स्थिति और सुविधाजनक हो गई है। गौर करने वाली बात है कि आरबीआई ने अब बिना केवाईसी के 50,000 रुपये को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की इज़ाजत दे दी है।

कंपनी ने बताया कि पीओएस के जरिए पेमेंट लेने की सेवा को मात्र 5 मिनट में एक्टिव किया जा सकता है। इसके लिए आपको Paytm.com/business पेज पर जाना होगा। इसके बाद खुद को बिजनेस बता दें। इसके बाद बैंक अकाउंट का ब्यौरा दें और पेमेंट लेना शुरू करें। नया पीओएस मशीन रू-पे, वीज़ा और मास्टरकार्ड के जरिए पेमेंट लेगा। पेटीएम ने बताया है कि 31 दिसंबर तक वह ट्रांजेक्शन राशि भी नहीं लेगी। ऐप पीओएस इस्तेमाल करने वाले व्यापारी 50,000 रुपये तक की पेमेंट ले सकेंगे। इसके बाद केवाईसी की ज़रूरत पड़ेगी।

पीओएस फ़ीचर अभी एंड्रॉयड वर्ज़न पर उपलब्ध होगा। इसे जल्द ही आईओएस प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। पेटीएम ने बताया है कि उसके पास 15 करोड़ 80 लाख यूज़र हैं। सालाना 30,000 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो रहा है।  उसे उम्मीद है कि ऐप पीओएस लॉन्च होने के बाद एक हफ्ते में करीब 1 करोड़ 50 लाख व्यापारी और जुड़ेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, POS, Paytm POS App, Digital Payments
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »